सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

मेडिकल कॉलेज में सफाई के कुप्रबंध पर कलक्टर ने लगाया जुर्माना

  • रिश्वत लेते प्रिंसीपल को पकड़ा पर व्यवस्थाएं अब भी कमजोर
  • चार माह बाद भी न तो महकमा सुधार पाया और न प्रशासन

सिरोही. राजकीय मेडिकल कॉलेज में सफाई की बदहाल व्यवस्था सामने आई है। जिला कलक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर ने गुरुवार को जायजा लिया तो हॉस्टल्स में साफ-सफाई के पुख्ता प्रबंध नजर नहीं आए। इस पर उन्होंने सफाई करने वाली फर्म पर पांच हजार रुपए जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज (Sirohi Government Medical College) की यह स्थिति तब है, जबकि चार माह पहले ही मैस ठेकेदार से रिश्वत ले रहे प्रिंसीपल को एसीबी रंगे हाथ गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद उपाचार्य को ही प्रिंसीपल पद का चार्ज दे दिया गया, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हो पाया। व्यवस्थाएं अब भी कमजोर ही दिख रही है। चार माह बाद भी न तो महकमा कोई सुधार ला पाया और न प्रशासनिक अधिकारी। यही कारण रहा कि जिला कलक्टर के निरीक्षण में सफाई के कुप्रबंध सामने आ गए।

जरूरत के लिहाज से कचरा पात्र रखवाएं
निरीक्षण के दौरान गल्र्स व बॉयज हॉस्टल में साफ.-सफाई नहीं होने से निविदा फर्म पर पांच हजार की शास्ति आरोपित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महाविद्यालय परिसर में कचरे के उचित निस्तारण के लिए आवश्यकता अनुसार सभी जगह कचरा पात्र रखने के निर्देश दिए। छात्रावासों में बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया
जिला कलक्टर ने डॉ.भीमराव अम्बेडक़र राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में निर्माणाधीन अस्पताल, गल्र्स हॉस्टल, बॉयज हॉस्टल, मैस, निर्माणाधीन इंटर्न हॉस्टल बिल्डिंग, अकादमिक ब्लॉक आदि का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ली। निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता के लिए कमेटी गठन के निर्देश
छात्रावासों में कमरों व वेंटिलेशन सहित अन्य सुविधाओं को देखा। निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को बेहतरीन एवं सुदृढ़ शैक्षिक वातावरण उपलब्ध करवाया जाएं। निर्माण कार्यों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्वालिटी कंट्रोल कमेटी गठित करने एवं कमेटी के जएि समय-समय पर निर्माण स्थलों का दौरा कर गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। निर्बाध बिजली व जलापूर्ति के लिए भी निर्देश दिए।

इन मुद्दों पर अधिकारियों से की चर्चा
कॉलेज के बाहर रोडवेज बसों के ठहराव, सीसीटीवी कैमरे, सफाई व्यवस्था, पुलिस चौकी, नेटवर्क कनेक्टिविटी, सिवरेज सिस्टम, रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में समीक्षा की गई। डॉ. मलकेश मीणा, डॉ. वीरेन्द्र महात्मा, परियोजना निदेशक सौरभ जैन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button