सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

शराबी चालक दौड़ा रहे रोडवेज बसें, यात्रियों की सुरक्षा ताक पर

  • पुलिस ने जब्त कर ली भीनमाल से उदयपुर चलने वाली बस
  • नाकामी के कारण नकेल नहीं कस पा रहा रोडवेज प्रबंधन

सिरोही. रोडवेज बसें अब शराबी चालकों के भरोसे छोड़ दी गई है। यात्रियों से भरी बसों को ही चालक शराब पीकर दौड़ा रहे हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा भी ताक पर है। शुक्रवार शाम कालन्द्री थाना पुलिस ने इसी तरह का एक मामला पकड़ा है। पुलिस ने रोडवेज बस जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। सिरोही आगार की यह बस भीनमाल से उदयपुर के लिए संचालित होती है। इसे रोडवेज प्रबंधन की नाकामी ही कहा जाएगा कि इस तरह के चालकों व परिचालकों पर नकेल तक नहीं कस पा रहे।

बस में बीडी के सुट्टे व शराब सेवन
बताया जा रहा है कि महीनेभर पहले इसी बस में बैठकर चालक व परिचालक पर शराब पीने के आरोप भी लग चुके हैं।रात्रि ठहराव के दौरान भीनमाल में रोडवेज बस खड़ी थी। तब परिचालक ने बस में बैठकर बीडी के सुट्टे लगाए व शराब सेवन किया, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

इनको जानकारी नहीं और पुलिस ने पकड़ लिया
गत 6 अप्रेल को सिरोही आगार की बस भीनमाल से उदयपुर के लिए चलने वाली बस का भीनमाल में रात्रि ठहराव था। इस दौरान रोडवेजकर्मियों ने सीटों पर बैठ आराम से शराब पार्टी की। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अधिकारियों से पूछा तो जवाब मिला कि जानकारी जुटाएंंगे, लेकिन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के अलावा कुछ कार्रवाई नहीं कर पाए। ऐसे में यह बस अब पुलिस की पकड़ में आ गई।

ठेका कंपनी को बचाना चाह रहे अधिकारी
बताया जा रहा है कि शराब के नशे में बस दौड़ाने वाला चालक ठेकदार का कर्मचारी है। इस तरह के चालकों को बस पर भेजने वाले ठेकेदार पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन रोडवेज प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। करीब महीनेभर से इसी बस के चालक-परिचालक पर शराब पार्टी के आरोप लग रहे हैं, लेकिन ठेका कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। शराबी चालकों को बसों पर भेजने वाली कंपनी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के बजाय अधिकारी इनको बचाने में जुटे हुए हैं।

बस जब्त की है…
उदयपुर से भीनमाल जा रही रोडवेज बस का चालक शराब के नशे में था। जांच के दौरान बस को सीज कर लिया। बस में बैठे यात्रियों को अन्य बस से आगे के लिए रवाना किया गया।

  • भवानीसिंह राजावत, थानाधिकारी, कालन्द्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button