सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

सिरोही के नगर परिषद में नहीं नवीन भवन में चुनेंगे सभापति

  • निकायों में सोमवार को बनेंगे अध्यक्ष व मंगलवार को उपाध्यक्ष, तैयारियां पूर्ण

सिरोही. नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इस सम्बंध में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर ने बताया कि अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान 21 सितम्बर को होगा। मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। मतदान समाप्ति के तत्काल बाद मतगणना की जाएगी। सिरोही नगर परिषद में सभापति के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन में एवं जिले में अन्य जगह सम्बंधित नगर पालिकाओं के कार्यालय परिसर में चुनाव होंगे। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया की जाएगी। के लिए सुबह 10 बजे प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। संवीक्षा 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय दोपहर दो बजे तक रहेगा। मतदान आवश्यक होने पर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। इसके तत्काल बाद ही मतगणना की जाएगी।

आमने-सामने की सीधी टक्कर
जिले के छह निकायों में चुनाव हो रहे हैं। इनमें आमने-सामने की सीधी टक्कर है। सिरोही नगर परिषद में सभापति दप के लिए भाजपा से पूजा माली व कांग्रेस से ऋतु जैन, आबूरोड नगर पालिका में भाजपा से भावना अग्रवाल व कांग्रेस से शोभा, पिण्डवाड़ा में भाजपा से राकेश रावल व कांग्रेस से अचलसिंह, माउंटआबू में भाजपा से सुनील आचार्य व कांग्रेस से यश, शिवगंज में भाजपा से कुंदनमल व कांग्रेस से राजेशकुमार व मंडार नगर पालिका में भाजपा से प्रागाराम व कांग्रेस से मफतलाल बुनकर के बीच सीधी टक्कर रहेगी।

सभागार तैयार हो रहा इसलिए
आमतौर पर सभापति के लिए नगर परिषद सभागार में ही मतदान प्रक्रिया की जाती रही है। इस बार सभागार में नवीनीकरण किया जा रहा है। सभागार को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। ऐसे में यहां चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाएं बाधित हो सकती है। संभवतया यही कारण है कि नगर परिषद के नए सभापति का चुनाव नवीन भवन विद्यालय में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button