सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

बंगाल में प्रचंड जीत की खुशी में गधों ने खाए गुलाब जामुन

  • आखिर गधों को मिल ही गए गुलाब जामुन, हाथों से खिलाए
  • उपेक्षित वर्ग को सम्मान देना भाजपा की विचारधारा रही है

सिरोही. पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर जश्न मनाते हुए यहां गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। चौंकना लाजिमी पर हकीकत यही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्रसिंह चौहान ने इस सम्बंध में पहले ही घोषणा कर रखी थी। लिहाजा सोमवार को मतगणना के बाद जैसे ही नतीजे सामने आए वे गुलाब जामुन का थाल लेकर पहुंच गए गधों के बीच। उन्होंने अपने हाथों से गधों को गुलाम जामुन खिलाए।

उनका कहना रहा कि यह उपेक्षित वर्ग को सम्मान देने का संदेश है। गधों को हमेशा उपेक्षित नजर से देखा जाता रहा है और उनको गुलाब जामुन खिलाकर सम्मान देने का प्रयास किया है। यह भाजपा की विचारधारा है कि हर उस वर्ग को सम्मान दिलाया जाएगा जो अब तक हाशिये पर रहा है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद वहां भी उपेक्षित वर्गों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें उनका हक दिलाया जाएगा। गधों को गुलाब जामुन खिलाने की घटना और अनोखा जश्न अब जिलेभर में चर्चित हो रहा है।

अनोखे अंदाज में किया सेलिब्रेट
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। सिरोही में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्रसिंह चौहान ने इस जीत को अलग और अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। पशु सेवा से जुड़ी संस्था पीएफए में गधों को गुलाब जामुन खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। करीब 11 किलो गुलाब जामुन गधों को खिलाए गए।

कहा था, गधों को गुलाब जामुन खिलाएंगे
उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणाम आने से पहले ही उन्होंने यह घोषणा कर दी थी। वे बंगाल में भाजपा की जीत के प्रति आशान्वित थे। उन्होंने कहा था कि वहां भाजपा जीतती है तो वे गधों को गुलाब जामुन खिलाकर जश्न मनाएंगे। गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाने के दौरान निम्बाराम देवासी, जब्बरसिंह चौहान, शैतानसिंह परमार, कांतिलाल, रजनीकांत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button