राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

सांसद बने संसद रत्न, कहा यह जनता के विश्वास का सम्मान

  • दिल्ली में हुए समारोह में सांसद लुम्बाराम चौधरी को संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा

सिरोही. सांसद लुम्बाराम चौधरी को दिल्ली में आयोजित समारोह में संसद रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। लोकसभा में उनकी लगातार उपस्थिति, निरंतर सक्रियता एवं सराहनीय उपलब्धियों को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया है। सांसद ने इसे सिरोही-जालोर लोकसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास, आशीर्वाद और सहयोग का सम्मान बताया है। दिल्ली में आयोजित संसद रत्न पुरस्कार 2026 में केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी, भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई, पूर्वोतर क्षेत्र के शिक्षा एवं विकास राज्य मंत्री सुकांत मंजूमदार, पूर्व मंत्री एवं पुरस्कार समिति के जूरी सदस्य हंसराज का आतिथ्य रहा।

जनता के मुद्दे प्रतिबद्धता से उठाते रहेंगे
सम्मान समारोह के बाद सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं वरन् सिरोही-जालोर लोकसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास, आशीर्वाद और सहयोग का सम्मान है। कहा कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ संसद में उठाते रहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि सांसद चौधरी को संसद में लगातार सक्रिय रहने से यह पुरस्कार दिया गया है, जो क्षेत्र के लिए भी गौरव की बात है।

संसद में रही सौ फीसद उपस्थिति
उल्लेखनीय है कि सांसद लुम्बाराम चौधरी की संसद में सौ फीसद उपस्थिति रहने एवं इसके साथ ही 280 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। 39 डिबेटों में भाग लिया गया। वहीं, लोकसभा में तीन प्राइवेट मेम्बर बिल पेश किए गए। सांसद की यह उपलब्धि लोकसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के प्रति निष्ठा एवं समर्पण का प्रमाण है। सांसद चौधरी ने अपने कार्यकाल में लोकसभा में ऐसे अनेक विकास कार्यों को गति दी है, जो लम्बे समय से क्षेत्र की जनता की मांग रही है। क्षेत्र में भी सांसद की लगातार सक्रियता एवं जनता के बीच मौजूदगी सराहनीय है।

सांसद ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया गौरव
सांसद लुंबाराम चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास के लिए प्रमुखता से कार्य किया है। जनहित से जुड़े विषयों को संसद में प्रमुखता से उठाते हुए आमजन की आवाज को प्रभावी ढंग से रखने का कार्य किया है। उनके प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान क्षेत्रवासियों के लिए भी गौरव का विषय है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें संसद रत्न सम्मान मिलने पर हर्ष जताया। साथ ही इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव एवं जनता का सम्मान बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button