सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

दोपहर तीन बजे तक 50 फीसदी का आंकड़ा भी नहीं छू पाए

  • सिरोही में मतदान कम दर्ज किया, सुबह दिखा उल्लास, फिर धीमी गति से चला

सिरोही. निकायों में द्वितीय चरण के चुनाव के तहत सिरोही, पिण्डवाड़ा व माउंट आबू में उल्लास से मतदान किया गया। मतदान का दौर धीमी गति से चलता रहने के कारण सिरोही शहर में दोपहर तीन बजे पचास फीसदी का आंकड़ा भी पार नहीं हो पाया। धीमी गति के कारण प्रमुख राजनीतिक दल व प्रत्याशियों की पेशानी पर बल पड़े नजर आ रहे हैं। मतदाताओं को घरों से निकालकर बूथ तक लाने के हरसंभव प्रयास किए जाते रहे। दोपहर तीन बजे तक सिरोही में 49.19, पिण्डवाड़ा में 56 व माउंट आबू में 69.17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

आबू में सर्वाधिक 80 फीसदी मतदान
सिरोही नगर परिषद में कुल 35 वार्ड है, जिनमें से एक प्रत्याशी वार्ड- 10 से निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। शहर में 34 वार्ड के लिए मतदान किया गया। वहीं, पिंडवाडा नगर पालिका में कुल 25 एवं माउंट आबू में 25 वार्ड के लिए मतदान हुआ। अंतिम समय तक सिरोही में कुल 62.16 प्रतिशत, पिण्डवाड़ा में 65.46 एवं माउंट आबू में 80.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदाताओं को लुभाने के आरोप
शहर में एक-दो छिटपुट घटनाओं के अलावा शंतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न किया गया। टांकरिया बस्ती में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों पर मतदाताओं को लुभाने का आरोप लगाया गया। इसके लिए प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों के समर्थकों ने हंगामा किया। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुए। इस बस्ती के दो वार्ड है तथा दोनों ही वार्डों में इस तरह के आरोप लगाए गए।

निकाय चुनाव के तहत मतदान देकर बूथ से बाहर आधी दुनिया।

जनता को झेलना पड़ा पुलिसिया रौब
मतदान ड्यूटी के नाम पर शहर में बाहर से आने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। खासकर अस्पताल आने वाले मरीजों को यहां लाइब्रेरी के बाहर वाहनों से उतरने ही पुलिसिया रौब का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल जाने के लिए लाइब्रेरी के बाहर वाहन रूकवाया, लेकिन वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने उनसे दुव्र्यवहार किया। ऑटो, हल्के वाहन व दुपहिया वाहनों को यहां कुछ देर के लिए भी ठहराव नहीं करने दिया। जानकारी में आया है कि यहां तैनात एएसआई नैनाराम व महिला पुलिसकर्मी ने मीडियाकर्मियों से भी दुव्र्यवहार किया। उल्लेखनीय है कि अहिंसा सर्किल आम दिनों में यात्रियों के लिए स्टैंड बना हुआ है। बाहर से कॉलेज व अस्पताल आने वाले लोग ऑटो, बाइक या कार से यहीं पर उतरते हैं। ग्रामीणों ने इन पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button