सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

दावों का सच: शिविर के बाहर फेरोकवर बदलने की फुर्सत नहीं

  • फुस्स साबित हो रहे जनता को राहत देने के दावे
  • नगर परिषद के बाहर ही जनता की जान जोखिम में

सिरोही. जनता को राहत देने के लिए नगर परिषद में सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है। दावा है कि जनता के कार्य बखूबी किए जा रहे हैं। अब ये दावा कितना सच है यह तो पता नहीं पर शिविर स्थल के बाहर ही नाले का टूटा फेरोकवर जनता के लिए जानलेवा बना हुआ है। नगर परिषद के बाहर ही न तो फेरोकवर बदला जा रहा है और न मरम्मत हो रही है। ऐसे में राहत चलते लोग व वाहन चालक चोटिल हो रहे हंै। एक युवक इस क्षतिग्रस्त फेरोकवर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारी के खिलाफ पुलिस में परिवाद
उधर, इस हादसे के बाद लोग आक्रोशित नजर आए। वहीं, युवक ने नगर परिषद अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाते हुए पुलिस में परिवाद प्रस्तुत किया है। घायल युवक किशनलाल माली ने बताया कि वह बाइक पर जा रहा था। इस दौरान नगर परिषद के बाहर टूटे फेरोकवर के कारण गिर कर घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया गया।

सिरोही में हाईवे पर सदर पुलिस थाना के बाहर जानलेवा गड्ढा।

थाने के बाहर ही जानलेवा गड्ढा
इसी तरह का एक मामला रीको क्षेत्र से जुड़े हाईवे का भी है। सदर पुलिस थाना के बाहर हाईवे पर कई दिनों से एक गड्ढा बना हुआ है। लगातार पानी लीकेज होने से गड्ढा और बड़ा होता जा रहा है, वहीं वाहन चालकों को भी भारी समस्या हो रही है। बताया जा रहा है कि सीवरेज का काम देख रही कंपनी के कार्मिक इस सम्बंध में कोई ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में हाईवे का यह गड्ढा वाहन चालकों के लिए जोखिम बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button