सिरोहीpoliticsrajasthanSPORTSराजनीतिराजस्थान

एकता और समरस की प्रेरणा देते हैं संत रविदास के विचार

  • सिरोही में ईदगाह मार्ग को घोषित किया संत रविदास मार्ग
  • समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा की कार्यशाला

सिरोही. संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा ने समरसता संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की। अभियान की प्रदेश सहसंयोजक अनिता भदेल का सान्निध्य रहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से देशभर मे संत रविदास महाराज की जयंती मनाई जाएगी। कार्यकर्ताओं को उनके विचार आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एकता और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। कहा कि सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति बहुत समृद्ध है। देश को समृद्ध बनाने के लिए संतो, ऋषियों व मुनियों ने बहुत तप किए हैं। आरोप लगाया कि कांंग्रेस ने देश को तोडऩे का कार्य किया है।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन सामाजिक न्याय, समान अवसर और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समरस और सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सिरोही शहर में संत रविदास महाराज की प्रतिमा वाले रोड का नाम संत रविदास मार्ग रखने की घोषणा की।

युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान दिलाने का कार्य किया। उनके विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान मंडल व बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। प्रदेश से कलश यात्रा सिरोही जिले में आएगी, तब साधु-संतों के सान्निध्य में पुष्पांजलि प वूजा-अर्चना की जाएगी। विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, जिला संगठन सह प्रभारी श्रवण बंजारा, जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सिंदल, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे आदि ने विचार व्यक्त किए।

सिरोही. भाजपा की कार्यशाला को सम्बोधित करतीं अनिता भदेल।

कार्यक्रम के लिए दायत्वि सौंपा
भाजपा जिला मीडिया रोहित खत्री बताया कि संत रविदास महाराज की जयंती समरसता संकल्प अभियान को लेकर जिले, मंडल व बूथ पर चार महीने कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। इसके लिए प्रकाश रावल को जिला संयोजक व हंसमुख मेघवाल को सह संयोजक बनाया है। साथ ही सदस्य छगन घांची, दक्षा देवड़ा व हीरालाल कलबी एवं सिरोही विधानसभा में संयोजक लोकेश खंडेलवाल, सदस्य मानक प्रजापत व शैतानसिंह, रेवदर में संयोजक गणपतसिंह, सदस्य अनिल वैष्णव व प्रेमसिंह लोधा, पिण्डवाड़ा में संयोजक जितेंद्र प्रजापत व सदस्य हितेश रावल व पीराराम देवासी को मनोनीत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button