राजस्थानpoliticsrajasthansirohiराजनीतिसिरोही

आत्मनिर्भरता को जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता

  • सांसद ने स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया

सिरोही. भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर भारत के तहत पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि स्वदेशी अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर सकते हैं। देश में बनी वस्तुओं को बढ़ावा देने, स्वदेशी बनाओ व स्वदेशी अपनाओ और लोकल फॉर वोकल जैसे अभियान को जन-जन तक ले जाने के लिए आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है। स्वदेशी उत्पाद चुनने पर हम केवल एक वस्तु नहीं खरीदते बल्कि किसी न किसी भारतीय का सपना और उसकी मेहनत को बढ़ावा देते हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। आज रक्षा क्षेत्र में भी हम आत्मनिर्भर बने हुए हैं। ये कदम देश की सुरक्षा और सामथ्र्य दोनों को नई उड़ान दे रहा है।

सिरोही को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात
सांसद ने इस दौरान बताया कि सिरोही जिला मुख्यालय पर लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की मांग चल रही थी। आकांक्षी जिला होने से जनता की मांग पर सिरोही को केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिल चुकी है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक नारायण देवासी, सहसंयोजक दीपेंद्रसिंह, जिला प्रवक्ता गोपाल माली, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, गोविंद माली मौजूद थे।

कई गांवों व कस्बों को मिलेगा फायदा
उधर, शहर के सरजावाव दरवाजे पर व्यापार संघ समेत विभिन्न संगठनों की ओर से सांसद का स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि सिरोही शहर में केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलने से आसपास के कई गांवों व कस्बों को फायदा मिलेगा। इससे शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा। सांसद का फूलमालाएं व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button