rajasthansirohiराजस्थानसिरोही

बूथ सशक्त बनाए और पार्टी की नींव मजबूत करें

  • भाजपा के सशक्त मंडल अभियान के तहत बैठक, प्रवासी प्रभारी समेत पदाधिकारियों ने किया आह्वान
    सिरोही. भाजपा के सशक्त मंडल अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रत्येक बूथ पर इकाई गठन समेत कार्यकर्ताओं की बैठक एवं बूथ संरचना को लेकर चर्चा की जा रही है। इसके तहत बुधवार को सिरोही भाजपा नगर मंडल की ओर से देवेश्वत शक्ति केंद्र की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने पार्टी की नींव को मजबूत करने का आह्वान किया।

https://rajasthandeep.com/?p=1792 केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का चिंतन- गहलोत सरकार को घेरा, कहा घोषणा पत्र में किए वादों से मुकरी सरकार बढ़ा रही महंगाई … जानिए विस्तृत समाचार…

भाजपा विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी मुकेश खण्डेलवाल (मालवाड़ा) ने इस दौरान कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं का संकलन, निर्धारण और उनकी पहचान कर सभी की उपयोगिता के अनुसार योग्य प्रबंधन करना महत्वपूर्ण कार्य है। संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका, सक्रियता और निष्ठा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि इसका महत्व समझे और नींव को सुदृढ़ करने में योगदान दें। बताया कि प्रत्येक बूथ पर इकाई गठन की प्रस्तावित योजना अनुसार सशक्त बूथ निर्माण का कार्य इन दिनों जोरों पर है। प्रत्येक बूथ पर दायित्ववान कार्यकर्ता जल्द पहुंचेंगे तथा बूथ प्रबंधन के कार्य को जिम्मेदारी से पूर्ण करेंगे। मंडल प्रवासी प्रभारी रमेश रावल ने बताया कि भाजपा मूलत: कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारी कार्य पद्धति में टीम भावना के साथ बूथ से लेकर ऊपर तक एक सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी व सर्वाग्रही संगठन खड़ा करना प्राथमिकता है।

https://rajasthandeep.com/?p=1795 बरलूट थानाधिकारी पर डोडा तस्कर को फरार कराने का आरोप, निलम्बित- डोडा-पोस्त पकडऩे के बाद कंट्रोल रूम को बताया तस्कर फरार हो गए, गोपनीय जानकारी में पता चला भगाया गया, भटाणा चौकी का पूरा स्टाफ भी लाइन हाजिर … जानिए विस्तृत समाचार…

बूथ सरंचना में जुटने का आह्वान
नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने शहर के कुल 24 बूथ एवं उनकी रचना के साथ नगर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जानकारी दी। बूथ इकाई गठन को लेकर जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है उन कार्यकर्ताओं से निष्ठा व ईमानदारी से कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया। नगर अध्यक्ष ने शक्ति केंद्रों के माध्यम से मंडल के पदाधिकारियों को सक्रिय होकर बूथ सरंचना में जुटने का आह्वान किया।

https://rajasthandeep.com/?p=1780 गुजरात बॉर्डर पर मिली नकली शराब की फैक्ट्री- महंगे ब्रांड की पैकेजिंग कर बेचने का कारोबार, भरी मात्रा में सामग्री व नकली शराब बरामद, फैक्ट्री इतने दिन छिपी कैसे रहे, नियमित गश्त पर उठे सवाल… जानिए विस्तृत समाचार…

योगदान का संकल्प लिया
इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण एवं एडवोकेट अशोक पुरोहित ने भी सुझाव दिए। चर्चा के दौरान बताया गया कि आगामी दिनों में पार्टी के विस्तारक भी मंडल में प्रवास करेंगे और सशक्त मंडल की प्रस्तावित योजना के कार्य को पूर्ण करवाने में सहयोग करेंगे। पार्षद प्रवीण राठौड़, श्रीमती मणीदेवी माली, नगर मंत्री अजय भट्ट, भरत माली, ललित प्रजापत आदि ने भी विचार विमर्श करके योजना को पूर्ण करने में योगदान देने का संकल्प लिया।#sirohi . Meeting under BJP’s empowered Mandal campaign

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button