rajasthanराजनीतिराजस्थान

घुमंतू पशुपालकों के लिए चराई का संकट और असुरक्षित माहौल

अन्य राज्यों में मवेशी चराने जाते घुमंतू पशुपालकों को सुरक्षित माहौल देने की दरकार

परम्परागत मार्ग वापस खोले जाने की मांग

जयपुर. राजस्थान देवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय वन पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर घुमंतू पशुपालकों की समस्याएं बताई। साथ ही समाधान किए जाने की आवश्यकता जताई।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि राजस्थान से अपनी मवेशियों को चराने के लिए पशुपालक पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, गुजरात व हरियाणा जाते हैं। परंपरागत रूप से निस्क्रमणीय घुमन्तू पशुपालक परिवारों के लिए मार्ग भी निर्धारित था, ताकि उनके पशु आसानी से चराई कर सके। साथ ही सुरक्षित माहौल मिलता है, लेकिन कुछ समय से यह व्यवस्था भंग हो रही है। इससे पशुपालक असुरक्षा के माहौल में भ्रमण करते हैं। निश्चित मार्ग नहीं होने से आवागमन के दौरान मार्ग में पशुओं की चराई का भी संकट रहता है। प्रतिनिधि मंडल ने परम्परागत मार्ग निश्चित करने एवं पशुपालकों के साथ आए दिनों हो रही लूटपाट व हत्या जैसी वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा सिरोही जिला उपाध्यक्ष एवं पशुधन विकास बोर्ड राजस्थान के नारायण देवासी, देवासी समाज संस्थान अध्यक्ष खेमराज देसाई, भूपेंद्र देवासी आदि साथ रहे।

मीडिया मॉनिटरिंग संयोजक नियुक्त
सिरोही.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी ने हरिओम वैष्णव को सिरोही जिले में मीडिया मॉनिटरिंग के लिए जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह जानकारी सिरोही भाजपा जिला मीडिया संयोजक चिराग रावल ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button