आदिवासी इलाके से रात को तस्करी, वाहन से डोडा-पोस्त जब्त

- एस्कॉर्ट कर रही थी कार, चार जने गिरफ्तार
सिरोही. जिले के आदिवासी क्षेत्र में पुलिस ने रात नाकाबंदी के दौरान दो वाहन जब्त कर डोडा-पोस्त बरामद किया है। कार्रवाई में चार जनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो में से एक कार मादक पदार्थ तस्करी के लिए एस्कॉर्ट कर रही थी। कार्रवाई रोहिड़ा थाना क्षेत्र में की गई है।
थानाधिकारी अमराराम खोखर के अनुसार भूला गांव में रात्रिकालीन गश्तके दौरान कार आरजे-16-सीए-9848 को रूकवाकर तलाशी ली गई। इसकी डिग्गी से प्लस्टिक के तीन कटटे मिले, जिसमें 36.910 किलो डोडा-पोस्त भरा मिला। वहीं, एस्कार्ट कर रही कार आरजे-27-सीए-4669 को भी जब्त कर लिया। दोनों वाहनों में बैठे कुल चार जनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार मामले में कैलाशनगर (सिरोही) में भीमगिरी स्कूल के पास निवासी प्रताप पुत्र गणेशराम माली, गोल निमड़ी के पास निवासी हीराराम पुत्र अमराराम वागरी एवं वाण (कैलाशनगर-सिरोही) गांव निवासी भीमाराम पुत्र सोनाराम मेघवाल व सुरेन्द्रसिंह पुत्र कानसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।



