
- हाईवे पर अनैतिक गतिविधियों का कारोबार
- ढाबों पर अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़
पाली. हाईवे पर चल रही अनैतिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही है। ढाबे पर मादक पदार्थ परोसना तो आम बात है, लेकिन देह व्यापार भी चलाया जा रहा है। पुलिस ने इस तरह के मामले का भंडाफोड़ किया है। इन ढाबों पर आने वाले वाहन चालकों को कॉलगल्र्स मुहैया करवाई जाती थी। कार्रवाई में कुल नौ लड़कियों को पकड़ा गया है। वहीं, पुलिस ने छह युवकों को भी गिरफ्तार किया है।#pali- Illegal prostitution running at Dhabas busted
छह युवक व नौ लड़कियां गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार इस मामले में महालक्ष्मीनगर (पाली) निवासी नंदू उर्फ आनंद पुत्र ताराचंद माली, विकास पुत्र ताराचंद माली, सौप कंजर बस्ती (टोंक) निवासी हरीश पुत्र प्रकाश कंजर, राजू पुत्र सुखपाल कंजर, उदठ (चोखु-जोधपुर) निवासी छैलूसिंह पुत्र किशनसिंह राजपूत, जूनी एंदला (गुड़ा एंदला-पाली) निवासी रूपाराम पुत्र मनाराम सिरवी समेत नौ लड़कियों को गिरफ्तार किया है।
वाहन चालकों को सप्लाई करते थे लड़कियां
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ढाबा संचालक जयपुर समेत आसपास के इलाकों से लड़कियों को लाते थे। इसके बाद ढाबे पर आने वाले लोगों को डिमांड के अनुसार लड़कियां सप्लाई की जाती थी।
चार ढाबों पर दबिश देकर पकड़ा
पुलिस के अनुसार गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में तोगावास के पास पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने महादेव ढाबा, मातेश्वरी ढाबा व जयदीप ढाबा समेत चाल जगह कार्रवाई की। यहां से 9 कॉल गल्र्स और 6 ग्राहकों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि लड़कियां चार दिन पहले ही यहां आई थी।
ढाबे के पीछे कमरों में कारोबार
बताया जा रहा है कि ढाबों के पीछे बने कमरों में यह अवैध कारोबार चलाया जाता है। ग्राहक आने पर ढाबा संचालक मोलभाव तय करते हैं। इसके बाद ढाबे के पीछे बने कमरों में भेजा जाता था। इन कमरों में अवैध रूप से देह व्यापार चल रहा था।