सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का आह्वान

  • एडीएम ने जन कल्याण शिविर में अधिकारियों को दिए निर्देश

सिरोही. नया सानवाड़ा में शुक्रवार को आयोजित जन कल्याण शिविर का अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश गोयल ने अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर ले जाने में कर्मचारियों की महत्ती भूमिका है। शिविर के दौरान सम्बंधित गांव या क्षेत्र की समस्याओं पर पूरा फोकस करना चाहिए, ताकि समाधान किया जा सके। उन्होंने हर एक विभाग के काउंटर पर अवलोकन किया। एक-एक योजनाओं की जानकारी ली। चिकित्सा विभाग के काउंटर पर एडीएम गोयल, एसडीएम नरेंद्र जांगीड़ व सीएमएचओ डॉ.दिनेश खराड़ी ने रक्त जांच भी करवाई। इस दौरान जिला परिषद सीईओ शैलेंद्र जोशी, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, अतिरिक्त विकास अधिकारी जितेंद्रसिंह राणावत, सरपंच अल्का रावल समेत कई लोग मौजूद रहे।

राहत मिलने पर खुश दिखे दिव्यांग
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने एवं समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीण प्रेमाराम मेेघवाल के परिवार में तीन जने की दिव्यांग होने से अधिकारी दृवित हो गए। तत्काल ही तीनों को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। राहत मिलने पर दिव्यांग खुश नजर आए तथा सरकार का आभार जताया। शिविर में ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ उठाया।

शिविर का विधायक ने लिया जायजा
नया सानवाड़ा में आयोजित शिविर का विधायक समाराम गरासिया ने भी जायजा लिया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य किरण राजपुरोहित, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष धनाराम मीणा, भाजपा जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, शंकर देवासी, मीना खंडेलवाल, तहसीलदार शंकर परिहार, ग्राम विकास अधिकारी नैनाराम लोहार, मंछाराम मीणा, डिस्कॉम के अमित जाटव, जलदाय विभाग से जितेंद्र चौधरी, आरआई किशोर रावल, पटवारी मनीषा देवड़ा, वार्ड पंच लीला मेघवाल, मनोहरसिंह राणावत, हकमाराम कुम्हार, रतनलाल मेघवाल, गणेश देवासी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button