PWD RAJASTHANजालोर

टूटे टोल रोड पर धरना, सड़क नहीं तो पैसा भी नहीं

विधायक समेत भाजपा पदाधिकारी धरने पर, सांकरणा व भागली टोल नाके पर चल रहा प्रदर्शन

जालोर. जिला मुख्यालय को जोडऩे वाले सांकरणा एवं भागली टोल मार्ग अर्से से बदहाल हो रहे हैं, लेकिन न तो सरकार ध्यान दे रही है और न टोल कंपनी इसे दुरुस्त करवा रही है। वाहन चालक समस्याओं से दो-चार होते हुए भी टोल चुकाने को मजबूर हैं। ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों ने टोल बूथों पर धरना देते हुए सड़कें दुरुस्त करवाने की मांग रखी। रोहट-जोधपुर टोल मार्ग पर सांकरणा के समीप आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा है, जो आठवें दिन भी जारी रहा। वहीं, जसवंतपुरा-जालोर मार्ग स्थित भागली टोल बूथ पर तीसरे दिन भाजपा पदाधिकारी धरने पर रहे।

https://rajasthandeep.com/?p=813 तो क्या तीन वर्षों से टोल रोड का निरीक्षण ही नहीं किया, आखिर जिम्मेदार खामोश क्यों है- तीन साल पहले कार्यरत अधिकारियों के लिख रहे हैं नम्बर, एक अधिकारी तो सेवानिवृत्त तक हो गए… जानिए विस्तृत समाचार…

… नहीं तो धरने पर ही रहेंगे
सांकरणा टोल बूथ पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में चल रहे रोड नहीं तो टोल नहीं महापड़ाव को देखते हुए शुक्रवार को चेतक मित्रा टोल कंपनी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। विधायक व प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई। विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क नवीनीकरण का कार्य शुरू होने के बाद ही टोल लिया जा सकेगा, तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह थुम्बा, भूपेंद्र देवासी, पूर्व निशक्तजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया, मण्डल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, जवानमल सुथार, मांगीलाल राव, महावीरसिंह पाणवा, आहोर व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेश सोनी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष सुनील शर्मा, महिपाल सिंह चारण, शंकरदान, कुयाराम सरगरा, आदराम लुकडा, छगनसिंह नोरवा, महिपालसिंह सांकरणा, अनोपसिंह, किशनाराम प्रजापत, रामसिंह, राहुल व्यास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://rajasthandeep.com/?p=792 कहने को करोड़ों का प्रोजेक्ट और क्रेन तक नहीं, हादसों में करोंटी व सिरोही पर निर्भर- सिरोही-रेवदर-मंडार टोल रोड पर तीन-तीन जगहों पर वसूल रहे टोल राशि और दुर्घटना में किराये पर लानी पड़ रही क्रेन … जानिए विस्तृत समाचार…

कांग्रेस नेताओं पर लगाए आरोप
भागली टोल नाके पर चल रहे धरने के दौरान विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथ लिया। जिला मीडिया प्रभारी सुरेश सोलंकी ने बताया कि भागली टोल नाका पर भाजपा कार्यकर्ता तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान जालोर विधायक ने कहा कि इस रोड पर कांग्रेस के कई नेताओं के निवास हैं, लेकिन वे आंखें बंद कर चल रहे हैं। टूटे रोड से लोग परेशान है इसलिए जब तक रोड का काम प्रारंभ नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रविंद्रसिंह बालावत ने आरोप में कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार केवल आम जनता को गुमराह कर रही है। शीघ्र ही टोल रोड का नवीनीकरण करवाने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम का संचालन भागली टोल धरना संयोजक अधिवक्ता बाबूलाल सोलंकी ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव, मंगलसिंह सिराणा, जिलामंत्री पुखराज राजपुरोहित, सभापति गोविंद टाक, जालोर प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठौड़, ओबाराम देवासी, पार्षद दिनेश बारोट, महेश भट्ट, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट, पूर्व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मोतीसिंह राजपुरोहित, रतन सुथार, सुरेश चौधरी, संजय रावल, उम्मेदसिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।#BJP officials including MLAs on dharna, demonstration going on at Jalore Sankarna and Bhagli toll block

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button