
- खुल रहे लाल डायरी में छुपे कांग्रेस के काले कारनामे
सिरोही. प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कांग्रेस सरकार का घेराव करते हुए कहा कि राजस्थान अपराध की राजधानी बन रहा है। कांग्रेस सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। अपराधिक घटनाओं के कारण राजस्थान रोजाना शर्मसार हो रहा है। राजस्थान में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। वहीं, दलितों पर भी अत्याचार बढ़ा है। उन्होंने दुख जताया कि महिलाओं पर अत्याचार के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हंै 65 फीसदी बलात्कार की घटनाएं झूठी है। इस तरह के वक्तव्यों से प्रदेश का सिर शर्म से झुक जाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लाल डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे छुपे हुए हैं, जिसके पन्ने अब खुल रहे हंै।#Rajasthan is becoming the capital of crime-bjp
सहायता के बदले पुलिस मांग रही रिश्वत
उन्होंने बताया कि महिलाएं न अस्पताल में सुरक्षित है और न ही एम्बुलेंस में सुरक्षित हैं। भीलवाड़ा (BHILWARA) में बलात्कार के बाद एक मासूम को जिंदा जला दिया गया। भीलवाड़ा में ही स्टांप पेपर पर बच्चों को बेचने की घटनाएं भी सामने आई हैं। पुलिस पीडि़तों की सहायता के बदले में रिश्वत मांग रही है।#Bhilwara minor girl gang-raped- killed her body burnt in furnace
मंत्री भी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे
उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में महिलाओं, दलितों और गरीबों के खिलाफ अत्याचार के मामले में प्रदेश नंबर वन बनकर उभरा है, जो शर्मनाक है। मंत्री तक विधानसभा में खुलकर बोल रहे हैं कि महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार असफल रही है।
https://rajasthandeep.com/?p=4918 … लाखों की आधुनिकता का काटा फीता और चूहे कुतर गए शीतलता- जिला परिषद में लोकार्पण से पहले ही बंद हो गए एसी… जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=4915 … तो क्या पुलिस ने शराब तस्करों से कर रखी है साठगांठ!- शायद लगातार हो रही किरकिरी से बचने के लिए कार्रवाई कर पुलिस ने अपनी पीठ थपाथपा ली-पुराना है पुलिस व तस्करों का गठजोड़… जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=4973 … लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमें एकजुट रहना पड़ेगा- जानिए भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने यह किसलिए कहा… विस्तृत समाचार…