सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

जारी कर दिए मंडार से कोटपुतली ट्रांसफर के फर्जी आदेश

  • मामला खुला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई
  • नर्सिंग अधिकारी के फर्जी तबादला आदेश से मचा हडक़म्प

सिरोही. सिरोही स्वास्थ्य विभाग में फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी होने का मामला सामने आया है। आदेश के तहत रेवदर ब्लॉक के मंडार में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी का तबादला कोटपुतली-बहरोड़ जिले में किया गया है। यह विभागीय आदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. रविप्रकाश शर्मा ने जारी किए हैं। हालांकि प्रथमदृष्टया ये आदेश सही प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन मामला जब अधिकारियों तक पहुंचा तो सारी स्थिति स्पष्ट हो गई। अब महकमे के अधिकारियों ने इस सम्बंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

अप्रेल माह में जारी हुए थे आदेश
आदेश के तहत मंडार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्सिंग अधिकारी दिलीपसिंह को कोटपुतली-बहरोड़ जिले के राजनोता में स्थानांतरित किया गया है। साथ ही नवीन पदस्थापन पर आदेश प्राप्ति के सात दिवस में कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया। आदेश 24 अप्रेल को जारी हुए थे।

और भी हो सकते हैं ऐसे मामले
वैसे इस तरह के अन्य कोई आदेश भी जारी हुए हो सकते हैं। ऐसे में यह भी जांच का विषय है। लिहाजा महकमे में अब हडक़म्प मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मामले मे स्थानीय स्तर पर पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। रेवदर ब्लॉक अधिकारी ने जांच के लिए पुलिस को रिपोर्ट दी है, ताकि सत्यता सामने आ सके।

विधायक की अनुशंसा के आधार पर
आदेश में कोटपुतली विधायक हंसराज पटेल की अनुशंसा भी दर्ज की गई है। इसमें बताया है कि विधायक के पत्र क्रमांक से प्राप्त अनुशंसा एवं विभागीय आवश्यकता के दृष्टिगत नर्सिंग अधिकारी का पदस्थापन मंडार से नवीन जगह पदस्थापन किया जा रहा है।

जांच की जा रही है…
फर्जी आदेश बनाने का मामला सामने आया है, जिस पर जांच की जा रही है। वैसे नर्सिंग अधिकारी को न तो रिलीव किया गया है और न उसने कहीं ज्वाइन किया है।

  • डॉ.दिनेश खराड़ी, सीएमएचओ, सिरोही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button