सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

जिले के 18 पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण, छह के नोजल सीज

  • पूरे पैसे लेकर कम ईंधन दे रहे पेट्रोल पम्पों पर कड़ी कार्रवाई
  • वाहन चालकों की जेब पर सेंध मार लाखों रुपए का घपला

सिरोही. उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए विभागीय अधिकारियों ने दो दिन तक जिले के पेट्रोल पम्पों पर निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह अनियमितताएं सामने आई। पम्प संचालक पूरे पैसे लेकर भी लोगों को कम पेट्रोल दे रहे हैं। घपला सामने पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पम्पों के नोजल सीज कर दिए। विभागीय जांच दल ने दो दिनों में कुल 18 पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं को पेट्रोल एवं डीजल की कम आपूर्ति की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए 06 पेट्रोल पम्पों के नोजल सीज किए गए।

प्रति पांच लीटर में 40 मिली का घपला
विधिक माप विज्ञान अधिनियम एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान प्रवर्तन नियम के तहत जिले में पेट्रोल पम्पों के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। इस दौरान अधिकतर पम्पों पर प्रति पांच लीटर में 40 मिलीलीटर कम माप मिला। लिहाजा मासिक रूप से पचास से साठ हजार रुपए तक का घपला सामने आया।

सिरोही समेत जिलेभर में कार्रवाई
देवनगरी पेट्रोलियम सर्विस रिटेल आउटलेट पर विभिन्न नोजलों के माध्यम से प्रति पांच लीटर आपूर्ति पर 40 मिलीलीटर तक कम पेट्रोल व डीजल की बिक्री होती मिली। मासिक रूप से अनुमानित 58,200 रुपए का घपला सामने आया। इसी तरह पार्वती दरिया फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प पर प्रतिदिन लगभग 2000 लीटर ईंधन की बिक्री के आधार पर लगभग 46500 रुपए, रामापीर फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प पर मासिक लगभग 360 लीटर ईंधन की कमी पाई गई, जिसकी कीमत 34920 रुपए है। भगवती फिलिंग स्टेशन रिटेल आउटलेट पर मासिक 23280, पवन फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प पर 34920 रुपए, सुरेन्द्र जिनेन्द्र ट्रेडर्स पेट्रोल पम्प पर मासिक स्तर पर लगभग 300 लीटर ईंधन की कमी पाई गई जिसकी कीमत 29100 रुपए है। प्रावधानों के उल्लंघन पर सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए। साथ ही कार्रवाई के तहत कुल 11000 रुपए जुर्माना भी वसूला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button