rajasthanpoliticssirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

वोटों की गणित में भारी रहा नोटा का सोटा

  • प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा अधिकतर प्रत्याशी नोटा से भी नीचे

सिरोही. वोटों की गणित में नोटा का सोटा भारी रहा। प्रमुख राजनीतिक दलों को छोड़ दें तो अन्य प्रत्याशियों के लिए नोटा काफी आगे रहा। अधिकतर निर्दलीय एवं कुछ प्रत्याशी नोटा जितने मत भी प्राप्त नहीं कर पाए। कुछ जगह तो नोटा तीसरे नम्बर पर रहा।

https://rajasthandeep.com/?p=5256  … प्रारंभ रहा प्रचंड, जिसे अंतिम क्षण तक भी थाम नहीं पाए प्रतिद्वंद्वी- सिरोही में पहले राउण्ड से ही बढ़त लेते गए भाजपा प्रत्याशी-भोपाजी को मिले करीब सवा लाख वोट…  जानिए विस्तृत समाचार… 

सिरोही में यह रही स्थिति
सिरोही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के ओटाराम देवासी को 114729 मत व कांग्रेस के संयम लोढ़ा को 78924 मत मिले। वहीं, कालूराम राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी को 774 मत, भंवरलाल गण सुरक्षा पार्टी को 319, मोतीलाल आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को 2298, निर्दलीय नटवरलाल को 247, भेराराम मेघवाल को 263, मीठालाल को 410, हेमंत पुरोहित को 2269 एवं नोटा को 2339 मत मिले।#Apart from major political parties, most of the candidates are below NOTA.

https://rajasthandeep.com/?p=5253  … भाजपा ने अंतिम समय में कम अंतर से गंवाई रेवदर सीट- सिरोही में तीन में से दो सीट पर कमल, एक कांग्रेस के खाते में … जानिए विस्तृत समाचार…

पिण्डवाड़ा में यह रही स्थिति
पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के समाराम गरासिया को 70647 मत व कांग्रेस के लीलाराम गरासिया को 57553 मत मिले। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के सुरेन्द्रकुमार को 1613, भीम ट्राइबल कांग्रेस के अमरसिंह कालंधा को 2053, भारत आदिवासी पार्टी के मेघाराम गरासिया को 23894, निर्दलीय कपूराराम मीना को 1798 एवं नोटा को 3666 मत मिले।

https://www.youtube.com/watch?v=c4ioE0HzY7g  … सिरोही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रचंड जीत… निकला विजयी जुलूस…समर्थकों के उल्लास की कुछ झलकियां … videoजानिए विस्तृत समाचार… 

रेवदर में यह रही स्थिति
रेवदर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के मोतीराम कोली को 93120 मत व भाजपा के जगसीराम कोली को 89556 मत मिले। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के वीनाराम को 3797, भारत आदिवासी पार्टी के गणपतलाल को 2319, भीम ट्राइबल कांग्रेस की संगीता रल्हन को 1236, निर्दलीय गोपाल दाना को 3179 एवं नोटा को 5178 मत मिले।

https://rajasthandeep.com/?p=5246  … सीएमएचओ कार्यालय में लगाई बीमार कर्मचारी की ड्यूटी, फंदे पर झूला, मौत से पहले बनाया वीडियो … जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5235  … खुले नाले ने बर्बाद कर दी शहीद स्मारक की शान-निर्माण से लोकार्पण तक लाखों का खर्च और दीदार अब भी दूर… जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=5240  … ब्याह के ढोल और नाच-गान के बीच मनाया लोकतंत्र का उत्सव- सावों की सीजन में दिखी चुनावी रंगत, कन्यादान से पहले मतदान… जानिए विस्तृत समाचार… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button