politicsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

प्रधानमंत्री ने हमेशा अन्नदाता को मजबूत बनाने की चिंता की है

  • प्रदेश कार्यकारिणी तक पहुंचना कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी उपलब्धि है
  • कालंद्री में भाजपा ने किया किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का अभिनंदन

सिरोही. भाजपा किसान मोर्चा में नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ का कालन्द्री (kalandri) में भाजपा मंडल की ओर से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सिरोही जिले के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। सिरोही में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष से प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद तक पहुंचना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।

https://rajasthandeep.com/?p=5784 … दूल्हे के माता-पिता बोले, हमारे घर बहू नहीं बेटी आ रही है – मारू प्रजापत समाज का सामूहिक विवाह महोत्सव- अग्नि की साक्षी में पंद्रह जोड़ों ने लिए सात जन्मों के फेरे … जानिए विस्तृत समाचार…

समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने कहा कि किसान मोर्चा सरकार व किसानों के बीच एक सेतु की भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अन्नदाता की चिंता की है तथा उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठाए हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही किसानों के लिए केवल उतना ही काम किया, जितने से वे लोग अपना राजनीतिक हित साध सके। किसान कल्याण के कार्य करने वाली भाजपा सरकार की योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने का अभूतपूर्व काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त किसान-समृद्ध भारत को मूलमंत्र मानकर अनेक कल्याणकारी योजना चलाई जा रही हंै।#Sirohi. BJP Kisan Morcha State Vice President Ganpat Singh Rathore

https://rajasthandeep.com/?p=5781 … अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में जा रहे सरकारी डॉक्टर की कार डिवाइडर से टकराई- मां की मौत… जानिए विस्तृत समाचार…

पूरी ऊर्जा व क्षमता से कार्य करने का भरोसा दिलाया
उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए उन्होंने सदैव काम किया है और आगे भी पूरी निष्ठा लगन से काम किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर भरोसा कर प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है इसके लिए आगामी दिनों में वे अपनी पूरी ऊर्जा व क्षमता के साथ किसानों के कल्याण एवं पिछड़े व गरीब किसानों को मजबूत करने का काम करेंगे। जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता और आमजन के लिए वे जनहित से जुड़े कार्य और समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

https://rajasthandeep.com/?p=5778 … लोकसभा चुनाव 2024: धरातल पर कभी दिखे नहीं और अब टिकट की आस- सोशल मीडिया साइट्स के सहारे वैतरणी पार लगाने का प्रयास… जानिए विस्तृत समाचार…

यह जनहितैषी कदम बताया
कालंद्री कस्बे में भाजपा मंडल की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मनोनयन को जनहितैषी कदम बताया।

https://rajasthandeep.com/?p=5755 …  पुलिस ने झूठा मामला बताकर लगाई एफआर, अब दर्ज की एफआईआर – बीस से ज्यादा महिलाओं के साथ गैंगरेप के आरोप का मामला-सालभर पहले आए परिवाद को जांच के बाद कर दिया था बंद … जानिए विस्तृत समाचार… 

जूझारू पार्टी के कर्मठ सिपाही हंै
इस दौरान मंडल अध्यक्ष हीदाराम माली, जिला उपाध्यक्ष गंगासिंह राठौड़, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नेनसिंह राजपुरोहित (नून) आदि ने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें जूझारू पार्टी का कर्मठ सिपाही बताया।

https://rajasthandeep.com/?p=5775 … लोकसभा चुनाव 2024: लोगों के बीच उपस्थिति दिखाने की ललक में लाखों के इवेंट्स- धार्मिकता की आड़ में टिकट साधने की कोशिश … जानिए विस्तृत समाचार… 

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
समारोह में सिरोही (sirohi) भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल का भी स्वागत किया गया। किसान मोर्चा जिलामंत्री लक्ष्मण पुरोहित, पंचायत समिति सदस्य माधोसिंह परमार, मगनलाल प्रजापत, मालमसिंह देवड़ा, भरतकुमार घांची, मंडल महामंत्री छगनलाल पुरोहित, सरपंच शैतानसिंह सोनगरा, सुल्तानसिंह देवड़ा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिला परिषद सदस्य श्रीमती मधु मेघवाल, कृष्णकुमार, महेंद्र पुरोहित समेत कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
https://rajasthandeep.com/?p=5770 … पॉक्सो के आरोपी को थप्पड़ जड़ भेज दिया, परिवादी पर समझौते का दबाव बनाया- न्यायालय ने लिया प्रसंज्ञान, पिण्डवाड़ा थानाधिकारी पर कार्रवाई के आदेश … जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5767 … आबकारी की बेपरवाही में चल रहा ठेकेदारों का काला कारोबार- अवैध रूप से गुजरात जा रही सरकारी ठेकों की शराब- छापरी में पुलिस ने पकड़ी शराब लदी पिकअप जीप … जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=5758 …करीब 40 लाख से निर्मित एक किमी सडक़ 8 माह में दे गई दगा- किनारे की सडक़ दब गई, दिख रही दरारें- साफ नजर आ रही लीपापोती … जानिए विस्तृत समाचार… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button