राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

वीआईपी मेहमान ने की वीआईपी स्कूल की विजिट

  • बच्चों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

सिरोही. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े आबूरोड के समीप एक वीआईपी स्कूल भी गए। यहां भारजा स्थित निजी स्कूल में उन्होंने यहां विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

राज्यपाल ने बच्चों को ध्यान लगाकर पढऩे एवं लक्ष्य के साथ मेहनत करने की बात कही। बच्चों को जीवन में अनुशासन रखने, खाना जूठा न छोडऩे, सदैव सत्य बोलने एवं हमेशा आगे बढऩे के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। बच्चों को उत्तम दिनचर्या और सदगुणों के माध्यम से एक आदर्श व्यक्ति बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान जिला कलक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान, उपखंड अधिकारी अंशुप्रिया आदि मौजूद रहे।

दिखाना चाहिए था ठेठ आदिवासी स्कूल
हालांकि स्कूल कोई भी हो, विद्यार्थी आखिर विद्यार्थी ही होते हैं, लेकिन राज्यपाल जिस आदिवासी क्षेत्र में विजिट पर थे, वहां प्रशासन की ओर से उन्हें किसी ठेठ आदिवासी क्षेत्र का स्कूल भी दिखाया जा सकता था। ग्रामीण व खासकर आदिवासी क्षेत्र की स्कूलों में कई कमियां हैं, जो राज्यपाल की नजरों में आ सकती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button