crime newsrajasthanअजमेरराजस्थान

दलाल ने दो लाख ले शादी करवाई, दुल्हन आधी रात को भाग गई

  • दूल्हे की भाभी ने दलाल से मांगे पैसे तो मिल रही जान से मारने की धमकी
    अजमेर. दलाल ने दो लाख रुपए लेकर युवक की शादी करवाई, लेकिन दुल्हन आधी रात को भाग गई। अब दलाल पैसे लौटाने से इनकार कर रहा है। वहीं, जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है। मामला मांगलियावास थाना क्षेत्र का है। शादी कराने के लिए दलाल ने कुल दो लाख रुपए हड़पे तथा देवर के साथ दुल्हन को लेकर आया, लेकिन दुल्हन आधी रात को भाग गई। अब दलाल पैसे नहीं लौटा रहा है। पीडि़त युवक की भाभी ने इस सम्बंध में पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया है।

https://rajasthandeep.com/?p=2488 शादी के 17 दिन बाद पति के घर से जेवरात चुरा कर भागी- भीनमाल के युवक से आबूरोड में की शादी, सरूपगंज निवासी महिला दलाल के जरिए हुआ सम्पर्क,… जानिए विस्तृत समाचार…

पहले लड़की दिखाई, फिर शादी करवाई
पुलिस के अनुसार ल्यालीखेड़ा- मांगलियावास निवासी अनिता देवी ने रिपोर्ट देकर बताया कि करीब तीन माह पहले लामाना निवासी दलाल ओमप्रकाश उसके घर आया तथा देवर ओमप्रकाश पुत्र पन्नालाल की शादी करवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दलाल ने एक लाख रुपए अलग-अलग खातों में डलवाए तथा लड़की दिखाने के बहाने देवर को अपने साथ ले गया। पखवाड़ेभर बाद उसे वापस गांव छोड़ दिया।

https://rajasthandeep.com/?p=2491 तारपीन के तेल की फैक्ट्री में आग, चार जिंदा जले- अंदर ही फंसे रह गए मजदूरों के तीन बच्चे, बचाने गया युवक भी आया चपेट में… जानिए विस्तृत समाचार…

रात करीब बारह बजे कहीं चली गई
शादी तय होने के बाद दलाल ने एक लाख रुपए और लिए। इसके बाद देवर को लेकर बिहार चला गया तथा गत 9 दिसम्बर को वह देवर एवं दुल्हन के साथ वापस आया। बहू को संभलवाने के बाद दलाल चला गया, लेकिन रात करीब बारह बजे वह दुल्हन घर से कहीं चली गई तथा तलाश करने पर भी नहीं मिली।

https://rajasthandeep.com/?p=2472 ठेका चलाने देने के लिए आबकारी निरीक्षक ले रहे रिश्वत- एसीबी की कार्रवाई में धरा गया निरीक्षक व कम्प्यूटर ऑपरेटर… जानिए विस्तृत समाचार…

अब मुकर गया दलाल
पीडि़त ने इस सम्बंध में दलाल ओमप्रकाश को जानकारी दी। इस पर उसने पैसे वापस दिलवाने की बात कही, लेकिन अब वह पैसे लौटाने से मना कर रहा है। जान से मारने की धमकियां दे रहा है सो अलग। पुलिस ने दलाल ओमप्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी कर दो लाख रुपए हड़पने का मामला दर्ज किया है।#ajmer. broker got married with two lakhs, the bride ran away at midnight

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button