राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

सिरोही के बाहर ही बाहर से निकलेंगे बाहरी वाहन

  • सीएम विजिट को लेकर यातायात डाइवर्जन की एडवायजरी
  • करोंटी, किंवरली, मानपुर व सारणेश्वरजी से निकलेंगे वाहन

सिरोही. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे की तैयारियों को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से ट्राफिक एडवायजरी जारी कर वाहनों का डाइवर्जन किया गया है। इसके तहत रेवदर में करोंटी, आबूरोड में किंवरली व मानपुर, पिण्डवाड़ा एवं सिरोही में सारणेश्वरजी के समीप से वाहनों का डाइवर्जन किया गया है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए डाइवर्जन
पुलिस के अनुसार गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित अरविन्द पैवेलियन में मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए यह डाइवर्जन किया गया है। यह व्यवस्था सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों के सुगम आवागमन को देखते हुए यह डाइवर्जन व पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

डीसा-रेवदर व शिवगंज-आबूरोड का रास्ता
व्यवस्था के तहत सारणेश्वर पुलिया से रेवदर-डीसा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए पिण्डवाड़ा, आबूरोड के मानपुर चौराहे से रेवदर होते हुए एवं वाया पालनपुर डाइर्वजन रहेगा। इस दौरान डीसा से रेवदर होते हुए शिवगंज-पाली की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए करोंटी चौराहे से मानपुर चौराहा होते हुए किंवरली टोल नाका आबूरोड की तरफ डाइर्वजन रहेगा।

इस तरह रहेगी डाइवर्जन का रास्ता

  • जालोर-जावाल से पाली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए जावाल, गोल होते हुए पालड़ी एम की तरफ डाइवर्जन रहेगा।
  • जालोर-जावाल से पिण्डवाड़ा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए गोयली से मांडवा होते हुए सारणेश्वर पुलिया की तरफ डाइर्वजन रहेगा।
  • जालोर बरलूट से सिरोही होते हुए रेवदर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए बरलूट, कालंद्री, डोडुआ, वेलांगरी होते हुए रेवदर की तरफ डाइवर्जन रहेगा।

सीएम की सभा के लिए पार्किंग प्रबंध
उधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों के लिए अलग-अलग जगह पार्किंग प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत व्यवस्था निम्न तरह से रहेगी

  • शिवगंज की तरफ से आने वाली बसों के लिए अग्रवाल छात्रावास व छोटे वाहनों के लिए कृष्णा विहार
  • जावाल की तरफ से आने वाली बसों के लिए श्रम विभाग परिसर व छोटे वाहनों के लिए इमानुएल स्कूल के पास
  • कालन्द्री-डोडुआ की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सिरोही
  • रेवदर-अनादरा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अनादरा चौराहा स्थित खेत में
  • पिण्डवाड़ा की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों के लिए अनादरा चौराहा स्थित खेत व छोटे वाहनों के लिए दशहरा मैदान व नवीन भवन विद्यालय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button