politicsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

राज्यमंत्री ने पहाडिय़ों के बीच बसे गांव में सुनी जनसमस्याएं

  • सडक़, सौर ऊर्जा व अन्य सुविधाएं बढ़ाए जाने के दिए निर्देश

सिरोही. पंचायतराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने पहाडिय़ों के बीच बसे कुडाल भागली गांव का दौरा किया। यहां वीर बावसी मंदिर में दर्शन कर राज्य में प्रगति की कामना की। जनसमस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को निर्देश दिए। मांकरोड़ा पंचायत क्षेत्र का यह गांव सुदूर पहाडिय़ों के बीच स्थित है। यहां आने-जाने के लिए वन क्षेत्र से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीण काफी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

https://rajasthandeep.com/?p=5800 … यह कैसा प्रबंधन: इलाज में देरी से मरीज ने जान गंवाई, फिर भी लेट लतीफी- महज एक दिन पहले हुई घटना के बाद भी नहीं ले रहे सबक … जानिए विस्तृत समाचार…

सडक़ निर्माण की घोषणा की
राज्यमंत्री ने यहां उज्जैनी वीर मोमाजी मन्दिर में दर्शन किए। साथ ही कुड़ाल के भोपाजी ओबाजी महाराज व ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने सौर ऊर्जा के उपकरण, राजस्व भूमि में सडक़ निर्माण, वन क्षेत्र में दो हैंडपम्प लगाए जाने की घोषणा की। लोगों की कृषि, राजस्व तथा वन विभाग से समन्धित समस्याओं के निवारण को लेकर अधिकारियो को निर्देश दिए।

https://rajasthandeep.com/?p=5806 … ग्राम विकास अधिकारी तबादला सूची में गड़बड़ी का अंदेशा- आखिर क्या इमरजेंसी रही कि अवकाश के दिन बनी सूची और पांच दिन तक गोपनीय रखा … जानिए विस्तृत समाचार…

वन पथ बनाए जाने का भरोसा दिलाया
राज्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव तक आवाजाही के लिए काफी परेशानी हो रही है। इस पर राज्यमंत्री ने मोटाल गांव से वन चौकी तक का रास्ता दुरुस्त करवाने एवं इस पर ग्रेवल सडक़ बनाए जाने का भरोसा दिलाया। साथ ही आश्वस्त किया कि वन क्षेत्र में नियमानुसार वन विभाग से मार्ग को सुगम बनाने के लिए पूरी कार्रवाई की जाएगी।

https://rajasthandeep.com/?p=5811 … सीट पर बैठते ही निरीक्षक बदले, देर शाम खुद ही बदल गए- महज एक दिन के एसपी, वर्किंग शुरू की और ज्वाइनिंग के अगले ही दिन रवानगी … जानिए विस्तृत समाचार…

मोबाइल यूनिट से मिलेगी सुविधा
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहा की केंद्र सरकार ने पशुपालकों के लिए मोबाइल चिकित्सा सुविधा योजना शुरू की है। इसके तहत जिले को वाहन यूनिट की नौ गाडिय़ां मिली हैं, जो पशुपालकों के घर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएंगी। ग्रामीणों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की लाभदायी योजनाओं पर जानकारी दी। प्रधान हसमुख कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।

https://rajasthandeep.com/?p=5770 … पॉक्सो के आरोपी को थप्पड़ जड़ भेज दिया, परिवादी पर समझौते का दबाव बनाया- न्यायालय ने लिया प्रसंज्ञान, पिण्डवाड़ा थानाधिकारी पर कार्रवाई के आदेश … जानिए विस्तृत समाचार… 

हर मुश्किल में सहयोग का भरोसा दिलाया
वक्ताओं ने दूरस्थ बसे कुड़ाल भागली, पोनी भागली, डाबेला राजल भागली, बोकी भागली, उत्तरा भागली के लोगों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी हर मुश्किल में सहयोग के लिए तैयार है। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-ढमाकों के साथ सामैया कर स्वागत किया। कुंडाल के भोपाजी ओबाजी महाराज, कोटवाल थानाराम, प्रकाश देवासी, जूजाराम देवासी, माधुराम, लक्ष्मण, खुशाल देवासी, रमेशकुमार, नवाराम, प्रभुराम देवासी, गणेशराम, देवाराम देवासी सहित कई लोग उपस्थित थे।

https://rajasthandeep.com/?p=5795 … जिला अस्पताल के हाल देख सन्न रह गई राज्यस्तरीय टीम -समय पर नहीं आ रहे कार्मिक, आधे से ज्यादा गैर हाजिर, कैसे मिलता होगा मरीजों को उपचार… जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5784 … दूल्हे के माता-पिता बोले, हमारे घर बहू नहीं बेटी आ रही है – मारू प्रजापत समाज का सामूहिक विवाह महोत्सव- अग्नि की साक्षी में पंद्रह जोड़ों ने लिए सात जन्मों के फेरे … जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5778 … लोकसभा चुनाव 2024: धरातल पर कभी दिखे नहीं और अब टिकट की आस- सोशल मीडिया साइट्स के सहारे वैतरणी पार लगाने का प्रयास… जानिए विस्तृत समाचार…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button