पालीpalirajasthanराजसमंदराजस्थान

खाने की तलाश में निकला तेंदुआ घर में घुसा, लोगों को काटा

  • लाठियों से काबू करने की कोशिश में तेंदुआ भी घायल
  • तेंदुआ पकडऩे के प्रयास नाकाम, राजसमंद से बुलाई टीम

देसूरी/राजसमंद. पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह एक तेंदुआ घर में घुस गया। माना जा रहा है कि खाने की तलाश में तेंदुआ आबादी क्षेत्र में आया था। इस दौरान घर में घुस गया। अंदर सो रहे लोगों के हाथ-पैर व कानों को काटा। इस दौरान शोर-शराब सुनकर आसपास के लोग भी आए। तब तक तेंदुआ एक बाड़े में घुस गया। लोगों ने उसे पकडऩे का प्रयास भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। लोगों के हमले में तेंदुए को भी चोटें आई। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन पकडऩे के प्रयास निष्फल रहे। ऐसे में राजसमंद से रेस्क्यू टीम बुलाई गई है।

https://rajasthandeep.com/?p=3265 … कोयले की दलाली में रिश्वत ले रहा फॉरेस्ट रेंजर गिरफ्तार- दो वनरक्षक भी धरे गए, टोल पर रूकवाई गाड़ी से ली 50 हजार की रिश्वत, तीन गाडिय़ां पास करने की एवज में तय की 30 हजार मंथली… जानिए विस्तृत समाचार…

हमले में सात लोग घायल
तेंदुए के हमले में सात लोगों के घायल होने के समाचार है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले से घीसाराम, उनकी पत्नी हंजादेवी, दोहिता मुकुल, ग्रामीण महेंद्रकुमार, मोटाराम, हेमादेवी, राजूराम आदि घायल हो गए। गंभीर हालत में दो जनों को अस्पताल ले जाया गया है।

https://rajasthandeep.com/?p=3258 … अकेले रहते थे सेवानिवृत्त अफसर दंपति, मौत- कई दिनों से नजर नहीं आए थे, लम्बे समय से किसी परिजन से बात नहीं हुई, घर से बदबू आने पर पता चला… जानिए विस्तृत समाचार…

कच्चे मकान में सोते लोगों पर हमला
जानकारी के अनुसार शुक्रवार अलसुबह करीब चार बजे तेंदुआ कोटड़ी गांव में घीसाराम के कच्चे मकान में घुस गया। अंदर परिवार सो रहा था, जिन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों के चीखने पर तेंदुआ डरते हुए भागा तथा एक बाड़े में जाकर दुबक गया।

https://rajasthandeep.com/?p=3262 … नाले की सुरक्षा दीवार पर चढ़ी बस, कई यात्री घायल, बचाव कार्य के दौरान सड़क पर लेटे मिले घायल, चारधाम यात्रा के बाद रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे गुजरात  … जानिए विस्तृत समाचार… 

तेंदुए को लाठियों से पीटा
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग लाठियां लेकर आए तथा तेंदुए को पकडऩे का प्रयास किया। लाठियों से पीटने के कारण तेंदुए को चोटें आई। भीड़ देखकर तेंदुआ और गुस्सा गया तथा बचाव के प्रयास में लोगों पर भी हमला किया। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने लोगों को दूर किया। इसके बाद रेस्क्यू के लिए राजसमंद से टीम को बुलाया गया।

https://rajasthandeep.com/?p=3255 … तपन के बीच ठंडक दे सकती है राहत की बौछारें- भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, दो दिन हल्की राहत के बाद गर्मी बरकरार रहने का अंदेशा… जानिए विस्तृत समाचार… 

खतरनाक हो सकता था यह प्रयास
बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के लिए स्थानीय स्तर पर समुचित संसाधन नहीं है। ऐसे में राजसमंद से टीम को बुलाया गया। वनकर्मियों ने बताया कि ग्रामीणों ने स्वस्तर पर तेंदुआ पकडऩे का प्रयास किया, जो खतरनाक हो सकता था।#desuri/rajsamand.Leopard entered the house in search of food, bitten people

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button