सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

स्मैक तस्कर निकला एसपी ऑफिस का पुलिसकर्मी

  • सिरोही में देनी थी डिलीवरी, 49 लाख की स्मैक बरामद

सिरोही. पिण्डवाड़ा थाना पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद की है। मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिसकर्मी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार हाईवे पर कार्रवाई के दौरान डीएसटी टीम ने एक कार नम्बर जीजे 12 डीजी 2820 को रूकवाया। चालक के पास से 244 ग्राम स्मैक पाउडर जब्त किया गया। पुलिस ने मौखमपुरा (हथुनिया-प्रतापगढ़) निवासी विनोदसिंह पुत्र वक्तावरसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल अभी प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित था। यह पहले भी इस तरह की तस्करी में लिप्त रहा है।

भिवंडी में माल सप्लाई कर चुका है
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पुलिसकर्मी सिरोही में माल डिलीवरी करने आ रहा था। वह गोरर्धनपुरा-हथुनिया निवासी अरबाज पुत्र यूसुफ खान के कहे अनुसार यह माल लेकर आया था। कुछ समय पहले महाराष्ट्र के भिवंडी में भी वह अपने साथियों के साथ मिलकर स्मैक की आपूर्ति कर चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button