राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

हमें गुमराह न करें, खसरों के खाते क्या हैं हम सब समझते हैं

  • जांच कमेटी की रिपोर्ट पर भडक़े सांसद ने सुनाई खरी-खरी
  • जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक

सिरोही. सांसद लुम्बाराम चौधरी ने मंगलवार को यहां जिला परिषद सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कहा कि अधिकारी परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी सवाल या कार्य को लेकर सदन को गुमराह न करें। जो भी बात हो वह स्पष्ट रूप से बताई जाएं, ताकि उसका समाधान किया जा सके।

उन्होंने जेके लक्ष्मी सीमेंट व अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के खनन को लेकर जांच करने के निर्देश दिए। आरोप है कि लीज से बाहर खनन किया जा रहा है। वहीं, पूर्व में निर्देशित करने के बावजूद सही तरीके से जांच नहीं की गई। जांच अधिकारी पिण्डवाड़ा एसडीएम नरेंद्रकुमार ने जांच रिपोर्ट बताई तो सांसद ने दो टूक शब्दों में कहा कि गुमराह करना बंद कीजिए। आप यह क्या बता रहे हैं खाता नम्बर एक में जो भूमि होती है वह सरकार की है, गलत रिपोर्ट प्रस्तुत न करें हम सब समझते है। कंपनियों के अवैध खनन एवं पट्टों की जांच के लिए जिला कलक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर ने विशेष कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता के अभाव में कार्रवाई के निर्देश
सांसद ने निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न एजेंसीज एवं ठेकेदारों के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएं। कार्य में गुणवत्ता का अभाव मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएं। विकास कार्यों के क्रियान्वयन में लंबित चल रही स्वीकृतियों एवं अन्य मार्गदर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग लिया जाएं, जिससे त्वरित कार्यवाही हो सकेगी। विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम, प्रधान हंसमुखकुमार आदि ने विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बात रखी।

बांध परियोजनों की प्रगति पर दिए निर्देश
बैठक में सांसद ने बत्तीसा नाला परियोजना, सालगांव बांध आदि की प्रगति एवं पेयजल आपूर्ति के लिए गांवों में पानी के टैंकर चलाने पर दिशा-निर्देश दिए। जलदाय विभाग को विभिन्न कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त सडक़ों के गुणवत्ता पूर्ण एवं त्वरित निर्माण के निर्देश दिए। स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, जल जीवन मिशन समेत अन्य विभागों से सम्बंधित मामलों पर अधिकारियों को त्वरित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने वीबीजी रामजी व प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जानकारी दी। साथ ही प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button