धर्म-अध्यात्मrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…’

  • युवाओं ने दिखाया उल्लास तो श्रद्धालुओं ने की पुष्पवृष्टि
  • रामनवमी शोभायात्रा पर भगवामय हुआ सिरोही-जालोर

सिरोही. रामनवमी महोत्सव को लेकर लोगों में अपार उल्लास रहा। जिलेभर में महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। युवाओं ने नृत्य किया तो श्रद्धालुओं ने भी जमकर पुष्पवृष्टि की। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां सजी रही, जिन्हें श्रद्धालु निहारते नजर आए। शोभायात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए रामजी मंदिर पहुंच कर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे…’ और ‘रामभक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर…’ जैसे भजन और गीत गुंजायमान रहे। इन धुनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। जय श्रीराम के जयकारों से भी गगन गुंजायमान रहा।#Sirohi-Jalore turns saffron on Ram Navami procession

https://shorturl.at/hko08 … आदर्श क्रेडिट सोसाइटी के पीडि़तों को राहत मिलने की उम्मीद- भाजपा जिलाध्यक्ष ने  पत्रकारों से बातचीत में कहा आदर्श मामले में समय जरूर लग रहा है पर पीडि़तों को न्याय मिलेगा  … जानिए विस्तृत समाचार…

भाजपा प्रत्याशी ने किया परम्परागत गेर नृत्य
शहर के सरजावाव दरवाजे पर भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा पर पुष्पवृष्टि की। साथ ही प्रभु श्रीराम के जयकारें लगाए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने शोभायात्रा में गेर नृत्य भी किया। साथ ही श्रीराम की पालकी को कंधे पर उठाया। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी भी उनके साथ रहे।

https://shorturl.at/bjmJX … हम देश निर्माण की बात कर रहे और वे जातिवाद का जहर घोल रहे- कांग्रेस पर जातिवाद का आरोप, कहा वोट की चोट से जनता देगी जवाब … जानिए विस्तृत समाचार…

शोभायात्रा में पैदल चले लुम्बाराम चौधरी
भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी शोभायात्रा के साथ पैदल चलते दिखे। वे सरजावाव दरवाजे से सदर बाजार होते हुए शोभायात्रा के साथ चले। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों में भाजपा प्रत्याशी के साथ सेल्फी लेने का क्रेज भी देखा गया। कई लोग उनके साथ फोटो खिंचवाते नजर आए।

https://shorturl.at/ikMQV … पुत्र को मैदान में उतारा तो पूर्व मुख्यमंत्री को खुद ही मैदान में दौडऩा पड़ रहा- पुत्र को सत्ता में स्थापित करने का मोह, परिवार के लिए सिरोही-जालोर के लगातार चक्कर काट रहे… जानिए विस्तृत समाचार…

वेदऋचाओं के बीच यज्ञ में दी आहुतियां
शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, स्कूली बच्चों की झांकियां, परम्परागत आदिवासी नृत्य, ढोल-थाली पर गेर नृत्य, ऊंट, पालकी समेत कई झांकियां सजी रही। भजन-मंडलियां भी शामिल रही। वहीं, हवन-यज्ञ भी सुचारू रहा। झांकियां के बीच ही यज्ञ में आहुतियां देते हुए वेदऋचाएं गुंजायमान रहीं।
https://shorturl.at/qru05 … वैभव में विलीन हो गए जालोर के ‘लाल’- बसपा प्रत्याशी लालसिंह की नामांकन वापसी पर बसपा प्रभारी का दलित वोटर्स और कार्यकर्ताओं से धोखे का आरोप, कहा हमारा वोटर इनके साथ बदला लेगा … जानिए विस्तृत समाचार…

https://shorturl.at/gwHSU … भाजपा में आम कार्यकर्ता पर विश्वास जता रहे और कांग्रेस में खास लोग ही टिकट पा रहे- जालोर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के धरातलीय कार्यकर्ता के सामने कांग्रेस का परिवारवाद … जानिए विस्तृत समाचार…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button