रामनवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, घर-आंगन में सजी दीपमालाएं

- झांकियों को निहारते नजर आए श्रद्धालु, गूंजे जयकारे
- पुष्पवृष्टि के साथ शोभायात्रा का स्वागत
सिरोही. श्रीराम नवमी पर सिरोही (@SIROHI) में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। विराट शोभायात्रा निकाली गई। युवाओं ने केसरिया साफा व महिलाओं ने लाल-पीले वस्त्रों में सज-धजकर शिरकत की। भगवान राम की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। गेर नृत्य, अखाड़ा शौर्य प्रदर्शन, रथ, अश्व, ढोल-बैंड, डीजे सहित भगवा पताकाओं के साथ विभिन्न झांकियां सजी रही। शोभायात्रा में रामलला के जयकारे गुंजायमान रहे। श्रीराम नवमी महोत्सव समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उल्लास बना रहा। श्रीराम जन्मोत्सव पर शाम को घर-घर दीप जलाए गए।#There was a flood of faith in Sirohi on Shriram Navami
मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की
रामनवमी आयोजन समिति के प्रचार प्रमुख लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि सर्व समाज के सामूहिक प्रयासों और समग्र हिंदू समाज के सहयोग से आकर्षक और शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ राम जन्मोत्सव पर परस्पर बधाइयां दी गई।
महामंदिर में हुई रामलला की आरती
शहर के रामझरोखा मैदान से रवाना हुई शोभायात्रा ने शहर का भ्रमण किया। विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली के अनुसार झांकियां निर्धारित क्रम से संचालित रखी गई। समिति के ढाई सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभाली। शाम को शोभायात्रा महामंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालु रामलला की आरती में सम्मिलित हुए।
https://rajasthandeep.com/?p=4675 … वन्य जीवों का जीवन लील रही वाहनों की तेज रफ्तार- पैंथर की मौत के बाद अब काला हिरण आया चपेट में … जानिए विस्तृत समाचार…