सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

पिता ने कर दी मां की हत्या, पुत्र ने दर्ज कराया मामला

  • रामसीन में हत्या के बाद दांतराई में शव फेंक चले गए
  • गुजरात से आए पुत्रों को सुपुर्द किया मां का शव

सिरोही. रेवदर थाना क्षेत्र के दांतराई में अनापुर के समीप सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहचान हुई तो पति पर हत्या का संदेह हुआ। मृतका के पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने पिता पर हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या की वारदात जालोर जिले में रामसीन के समीप होना बताया जा रहा है। शव को कई किमी दूर अनापुर के जंगल में फेंक गए।
थानाधिकारी सीताराम पंवार के अनुसार वें लोग रामसीन के समीप तालोली गांव के रहने वाले हैं। मजदूरी के लिए गुजरात के नडियाद में रहते हैं। गत 7 मई को उसके पिता दिनेशकुमार सरगड़ा व मां अंशी उर्फ आशा उर्फ अंशा देवता के थान पर धोक देने के लिए गांव आए थे। 9 मई को वापस लौटते समय रामसीन गांव में वे लोग कुछ देर रूके थे। शाम करीब पांच बजे तक रिश्तेदारों से बातचीत हुई थी, लेकिन उसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। बाद में दांतराई के समीप अनापुर के जंगल में मां अंशी का शव मिलने की सूचना मिली। आरोप लगाया कि उसके पिता दिनेशकुमार, काका शेताराम, काकी रेखादेवी व दादी मफीदेवी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी तथा शव जंगल में फेंक दिया।

जंगल में पड़ा मिला था शव
ज्ञातव्य है कि 9 मई को अनापुर के जंगल में एक पशुपालक मवेशियों को चराने गया था। इस दौरान एक महिला का शव मिला। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शिनाख्तगी के प्रयास किए। बाद में जानकारी मिलने पर मृतका के पुत्रों ने शव की पहचान की।

पुत्रों को सौंपा शव, पिता की तलाश
उधर, पुलिस अधिकारी बताते हैं कि पुत्र की रिपोर्ट पर पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसके पुत्रों को सौंप दिया गया। वहीं, आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button