- सारणेश्वर महादेव को लगाई धोक, प्रदेश में खुशहाली की कामना
- भाजपा प्रदेश महामंत्री ने किया योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान
सिरोही. भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी दो दिन के सिरोही प्रवास पर रहे। इस दौरान सारणेश्वर महादेव को धोक लगाकर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। उन्होंने ग्राम रथ अभियान के तहत विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि सरकार ने कई योजनाएं संचालित कर रखी है। इन योजनाओं से कोई वंचित न रहें इसलिए सरकार गांव तक पहुंच रही है। उन्होंने योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार
प्रदेश महामंत्री का पुष्पवृष्टि से स्वागत किया गया। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित के साथ गुरुवार को मोहब्बतनगर, चडुआल व कालन्द्री में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़ ने कहा कि प्रदेश महामंत्री सैनी के सिरोही आगमन से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है।
ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित किया
वहीं, कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने ग्रामीणों से विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। पशुपालकों एवं किसानों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों को निक्षय किट, सोलर अनुदान स्वीकृति, मंगला पशु बीमा योजना, आवासीय पट्टे, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं से सम्बन्धित दस्तावेज सौंपे गए।



