राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

ये मनुहार करती रह गईं और वे चाय ठुकरा कर चले गए

  • स्वागत-सत्कार के बाद चाय मंगवाई पर प्रदेशाध्यक्ष ने नहीं पी

सिरोही. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को सिरोही पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यहां सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे प्रस्थान कर गए। सत्कार के दौरान उनके लिए चाय-कॉफी का बंदोबस्त किया गया, लेकिन वे ठुकरा कर चले गए। उनके उठते ही जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने दो बार मनुहार भी की कि चाय तो पी लीजिए पर वे वापस बैठने को तैयार नहीं हुए। बाहर निकले और मीडिया से रूबरू होकर रवाना हो गए। अब चाय क्यों ठुकराई यह वे ही बता सकते हैं। इस दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी (otaram dewasi), सांसद लुम्बाराम चौधरी (lumbaram choudhary) भी मौजूद रहे।

यह मौका भी हाथ नहीं लगा
स्वागत के बाद प्रदेशाध्यक्ष madan rathore करीब दस मिनट के लिए कक्ष में बैठे। इस दौरान चाय-कॉफी का ऑर्डर भेजा गया। इसके कुछ देर बाद ही वे उठ गए। इस पर उन्हें मनुहार की गई, लेकिन वे अनसुना कर रवाना हो गए। किसी ने कहा कि इनके साथ काफिले में चल रहे कर्मचारियों को ही चाय-कॉफी पिला दीजिए, लेकिन यह मौका भी किसी के हाथ नहीं लगा।

मुखिया को सुनने आए कार्यकर्ता निराश दिखे
प्रदेशाध्यक्ष जालोर के भीनमाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सिरोही पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। संगठन के मुखिया को सुनने आए कार्यकर्ताओं को एक तरह से निराशा हासिल हुई। महज आधे घंटे के इस प्रवास के दौरान वे न तो कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और न कोई बात की। हां, इतना जरूर कहा कि कोई भी शिकायत हो तो अपने से ऊपर के अधिकारी को करें, मीडिया में प्रचार न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button