राजस्थानpoliticsrajasthansirohiराजनीतिसिरोही

मंच पर मंडराए बादल, खाली नहीं रह सकती सियासी कुर्सियां

  • आबू में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नजर आए सियासी हसगुल्ले

सिरोही. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आबूराज में कई कार्यक्रम हुए। शनिवार शाम आयोजित सभा में विकास कार्यों की सौगात दी गई, वहीं रविवार अलसुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिलास्तरीय कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कुछ ऐसे घटनाक्रम भी देखने को मिले, जो चर्चा का विषय बने रहे। हालांकि इस तरह की घटनाएं आमतौर पर होती रहती है, लेकिन जब सीएम की सभा में हो तो हंसी छूट ही जाती है। इन सियासी हसगुल्लों को हम अपने पाठकों के लिए लेकर आए हैं।

प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे प्रभारी मंत्री
सभा के दौरान मुख्यमंत्री के पास प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बैठे नजर आए। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष के पास कोई कॉल या संदेश आया, जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना फोन दिखाते हुए कुछ बातें की तथा उठकर चले गए। अब उनके उठते ही पास में बैठे प्रभारी मंत्री केके बिश्नोई ने तत्काल ही अपनी सीट छोड़ी व एक कदम बढ़ाते हुए प्रदेशाध्यक्ष वाली कुर्सी पर बैठ गए। लोगों में चर्चा रही कि सियासी कुर्सियां कभी खाली नहीं रह सकती।

जिलाध्यक्ष से किनारा कर चले गए प्रदेशाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी के लिए यह दूसरा अवसर रहा, प्रदेशाध्यक्ष उनकी किनारे करते नजर आए। यहां प्रदेशाध्यक्ष जैसे ही उठकर रवाना हुए जिलाध्यक्ष भी उठ गईं एवं उनसे पूछने लगी कि क्या हुआ, लेकिन वे ताकती रह गईं और प्रदेशाध्यक्ष उनसे किनारा करते हुए चले गए। चार दिन पहले सिरोही सर्किट हाउस में भी प्रदेशाध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष की चाय की मनुहार को ठुकरा कर चले गए थे।

सीढिय़ों से पहले असंतुलित हुए सीएम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का भाषण होना था। वे योगाभ्यास के बाद मंच की ओर बढ़े। इस दौरान जूते उतारते हुए असंतुलित होकर वे लडख़ड़ा गए, लेकिन तत्काल ही वे संभल गए। पास खड़े सुरक्षाकर्मी ने भी हाथ बढ़ाकर उनकी मदद करनी चाही। मंच पर वक्तव्य के दौरान वातावरण में बादल छाए हुए थे। यह चर्चा का विषय रहा कि इस दौरान मंच से होकर हल्के गहरे बादल मंडराते दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button