सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

आबूरोड की होटल में जुआ खेलने आ रहे गुजराती, 14 गिरफ्तार

  • माहभर पहले भगवती रिसोर्ट में पकड़ चुके है जुए का बड़ा मामला

सिरोही. पर्यटन की आड़ में होटलों में जुआ-सट्टे का कारोबार जोरों पर है। आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र की एक होटल में जुआ खेल रहे 14 जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब सवा चार लाख रुपए बरामद किए गए।

थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह ने बताया कि होटल द हिंद में जुआ खेलने की सूचना पर दबिश दी गई। यहां से 14 जनों को गिरफ्तार कर चार लाख सत्रह हजार रुपए बरामद किए गए। पकड़े गए सभी आरोपी गुजरात में पाटन व मेहसाणा क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश पटेल, हरेशभाई, संदीपभाई, कमलेभाई सिंधी, प्रकाशभाई, रणुभा राजपूत, धर्मेंद्रकुमार, जिग्नेश पटेल, संदीप पटेल, विपुलभाई, जगदीशभाई, ललित सोलंकी, तनुजी राजपूत, अजितकुमार पटेल शामिल है। उधर, माहभर पहले आबूरोड की भगवती रिसोर्ट में भी पुलिस बड़ा मामला पकड़ चुकी है। रिसोर्ट के एक कमरे में तीन आरोपी क्रिकेट पर ऑनलाइन जुआ खेल रहे थे। इनके पास से पर्चियां व लाखों रुपए का हिसाब मिला।

पर्चियों पर लाखों का हिसाब मिला
आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में आबूरोड में सदर बाजार निवासी मनोज लवानी, मानपुर निवासी अनिलकुमार सिंधी व रामजी मंदिर के पास निवासी राजेश्वरसिंह चौहान को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक आईपेड, पांच मोबाइल, जुआ-सट्टा की हिसाब लिखी पर्चियां बरामद की गई। पर्चियों पर अनुमानित रूप से 20-25 लाख रुपए का हिसाब पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button