सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

हादसे व जनहानि रोकने के लिए जल्द बनना चाहिए फोरलेन

  • दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिले सांसद लुम्बाराम चौधरी
  • झेरडा-मंडार-रेवदर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन की मांग

सिरोही. सांसद लुम्बाराम चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर झेरडा-मंडार-रेवदर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग-168 पर फोरलेन निर्माण करवाने को लेकर पत्र सौंपा। बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का भारी दबाव है इसलिए जल्द से जल्द फोरलेन निर्माण कराने की आवश्यकता है।

केंद्री परिवहन मंत्री को पत्र में बताया कि इस मार्ग पर फोरलेन निर्माण की डीपीआर के लिए सम्बंधित विभाग ने 4 अक्टूबर, 2024 को निविदा आमंत्रित की थी। राजमार्ग मंत्रालय ने 25 फरवरी, 2025 को 132.31 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त करने के बाद संवेदक को 23 अप्रेल, 2025 को डीपीआर बनाने का कार्यादेश जारी किया। इस पर जल्द से जल्द कार्य किए जाने की दरकार है, ताकि वाहन चालकों एवं इस मार्ग पर आने वाले गांवों व शहरों को वाहनों के भारी दबाव के कारण होने वाली समस्या से निजात मिल सके।

बढ़ रहे हादसे व हो रही जनहानि
सांसद ने बताया कि इस मार्ग पर कांडला पोर्ट से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। दिन में मुख्य बाजार में सडक़ पार करना मुश्किल हो गया है। अधिक यातायात दबाव होने से हादसे एवं जनहानि तक हो रही है। लिहाजा विभागीय कार्यवाही जल्द पूर्ण करवाने एवं झेरडा-मंडार-रेवदर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग-168 पर फोरलेन निर्माण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कर राहत प्रदान देने की दरकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button