सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

… तो क्या अनारक्षित वर्ग पर लगातार दूसरी बार तो कुठाराघात नहीं

  • कौन बनेगा सभापति: सिरोही में छह नामों पर चर्चा
  • चर्चा में चल रही 3 सामान्य व 3 ओबीसी वर्ग की महिलाएं

सिरोही. नगर परिषद में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के साथ ही बोर्ड बनना तय हो गया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की ओर से सभापति कौन बनेगा। चुनाव में कुछ दावेदार पहले ही मैदान से बाहर हो चुके हैं। लेकिन, पूर्ण बहुमत मिलने से जीतकर आईं लगभग महिला प्रत्याशियों की नजरें अब सभापति पद पर है। यूं तो सभापति के लिए अनारक्षित महिला का पद होने से सभी महिलाएं दावेदार है, लेकिन संगठन की ओर से जिस दावेदार को आगे किया जाएगा, सभापति वही बन सकेगा। अभी तक छह नाम चर्चा में चल रहे हैं, जिसमें से तीन सामान्य व तीन ओबीसी वर्ग से हैं। सभापति की कुर्सी तक कौन पहुंच पाएगा यह समय की गर्त में है। वैसे सिरोही में कांग्रेस की ओर से चार व भाजपा की ओर से एक नामांकन लिया गया है। जमा एक भी नहीं हो पाया।

तब सामान्य वर्ग पर कुठाराघात ही है
सभापति का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित है। लिहाजा जीतकर आईं महिलाओं में इसी वर्ग से आने वाली महिला को सभापति बनाना चाहिए, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए ओबीसी वर्ग भी दांव खेला जा सकता है। वैसे गत चुनाव के दौरान भी कांग्रेस बहुमत मिलने के बाद अनारक्षित सीट पर ओबीसी वर्ग से आने वाले महेंद्र मेवाड़ा को सभापति बना चुकी है। इस बार भी यदि अनारक्षित सीट पर ओबीसी महिला को सभापति बनाकर दांव खेला जाता है तो यह सामान्य वर्ग की महिलाओं के साथ कुठाराघात ही माना जाएगा।

प्रमुख दावेदार और स्थिति

  • सभापति पद के लिए शहर ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत जैन की पत्नी ऋतु जैन का नाम प्रमुख है। चुनाव के पहले से ही जिन प्रमुख नामों पर चर्चा चल रही थी उनमें यह प्रमुख नाम है।
  • कांग्रेस में लम्बे समय से सक्रिय एवं गहलोत गुट से मजबूत कार्यकर्ता जगदीश माली की पत्नी शारदा माली का नाम प्रमुख है। भाजपा की परम्परागत सीट को कब्जे में लेकर आईं है।
  • पूर्व सभापति महेंद्र मेवाड़ा की बहन सीमा मेवाड़ा को भी सभापति पद के लिए प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। गत बोर्ड में मेवाड़ा ही सभापति रहे हैं।
  • कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रकाश प्रजापत की पत्नी तारा प्रजापत सभापति पद के लिए प्रमुख दावेदार है। प्रकाश प्रजापत संयम गुट से सक्रियता से जुड़े हुए हैं।
  • अनारक्षित सीट होने से उर्वशी गौड़ का नाम भी सभापति के दावेदारो में माना जा रहा है। संयम गुट से जुड़े सुधांंशु गौड़ पूर्व में पार्षद रह चुके हैं एवं जनता में भी अच्छी पकड़ है।
  • लगातार दूसरी बार जीतकर आईं ज्योति तोलानी का नाम भी सभापति पद के दावेदारों में शामिल है। संयम गुट से जुड़ी ज्योति तोलानी शिक्षित व युवा उम्मीदवार मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button