rajasthansirohiराजस्थानसिरोही

सामाजिक एकता का संदेश देने को मिले कदम से कदम

  • तोरणद्वारों के बीच से गुजरा संचलन, पुष्पवृष्टि से स्वागत
  • राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन के लिए थम सा गया शहर
    सिरोही. राष्ट्र सेविका समिति जालोर (JALORE) विभाग का पथ संचलन शुक्रवार को सिरोही (SIROHI) जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया। शहर में रामझरोखा मंदिर प्रांगण से निकला संचलन निहारने के लिए शहर मानों थम सा गया। मार्ग में विभिन्न संस्थाओं की ओर से संचलन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जगह-जगह तोरणद्वार सजाए गए तथा पुष्पवर्षा की गई।

https://rajasthandeep.com/?p=5292 …जनवरी की सर्द रात में जगमगाएंगे दीप, गूंजेगी रामधुन- घर-घर दीप जलाने और भव्य कार्यक्रम पर चर्चा- अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर… जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=5286 … विधायक ओटाराम देवासी को आखिर क्यों कहना पड़ा कि जो जनता के प्रति जवाबदारी न समझे उसे बख्शा नहीं जाएं… जानिए शिवगंज तहसील के जोयला गांव में क्या हुआ… विस्तृत समाचार…

सिरोही में समिति का पहला पथ संचलन
राष्ट्र सेविका समिति की वर्ग कार्यवाह अलका गुप्ता ने बताया कि गणवेशधारी स्वयंसेविकाओं ने नगर के बीच कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन कर अनुशासन का परिचय दिया। नारी शक्ति में जागृति उत्पन्न करने एवं एकजुट करते हुए राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगाने के उद्द्देश्य से राष्ट्र सेविका समिति स्थापित की गई है। सिरोही में समिति का पहला पथ संचलन है। मार्ग में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा बनाए गए तोरण द्वारों पर स्वयंसेविकाओं के पथ संचलन का नगर के मुख्य मार्गों पर जगह जगह स्वागत हुआ

https://rajasthandeep.com/?p=5280 … सिरोही पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कहा सोशल मीडिया के जमाने में भी टीवी और अखबार ही भरोसेमंद- नियमित अखबार पढऩे की आदत रखने वाले युवा हमेशा प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर साबित होते हैं … जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=5277  … अखेलाव बांध के पानी में गड़बड़ाया मछलियों का रेस्पीरेटरी सिस्टम- बड़ी तादाद में मर गई मछलियां और जिम्मेदार बने मूकदर्शक…  जानिए विस्तृत समाचार… 

भगवा ध्वज फहराकर की प्रार्थना
रामझरोखा मंदिर प्रांगण में स्वयंसेविकाओं का एकत्रीकरण हुआ, जहां भगवा ध्वज फहराने के साथ प्रार्थना की गई। पथ संचलन में ध्वज वाहिनी एवं गणवेशधारी महिलाएं, युवतियां व बालिकाओं का समावेश रहा। संचलन रामझरोखा से, आयुर्वेदिक अस्पताल से होते हुए कुम्हारवाड़ा, भागीरथ महादेव मंदिर, सदर बाजार, खारी बावड़ी गणेश मंदिर, स्वामीनारायण मंदिर सुनारवाड़ा, बग्गीखाना, सर केएम स्कूल होते हुए अहिंसा सर्किल पहुंचा।

https://rajasthandeep.com/?p=5273  … चोरों ने उड़ाई लोगों की नींद और पुलिस सो रही चैन की नींद- शहर के व्यस्ततम इलाकों में बढ़ रही चोरी की वारदातें- पुलिस गश्त और सुरक्षा प्रबंधों को धत्ता बता रहे अपराधी… जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5266 … सिरोही से विधायक ओटाराम देवासी ने आखिर किसे कहा ‘मेरे दाता, आप ही विधायक और आप ही मंत्री, मैं आपका दास’ … जानिए विस्तृत समाचार…

किरण, उदय व श्रीराम की रचनाओं का प्रदर्शन
पथ संचलन में स्वयंसेविकाओं का उल्लास बना रहा। घोष दल आकर्षक रहा। घोष दल ने मार्ग में विभिन्न जगह किरण, उदय, श्रीराम समेत विभिन्न रचनाओं का प्रदर्शन किया, जिसे लोग एकटक निहारते नजर आए। संचलन में भारत माता की झांकी भी सजी रही। स्वयंसेविकाओं ने भगवा ध्वज को हाथों में थामे रखा। राष्ट्र सेविका समिति की जालोर विभाग कार्यवाहिका श्रीमती बीना शर्मा, जिला कार्यवाहिका चित्रलेखा जोशी, वर्गाधिकारी प्रतिभा आर्य, मुख्य शिक्षिका नेहा सोनी, विभाग विस्तारिका वणिका सहित कई सेविकाएं उपस्थित रहीं।
https://rajasthandeep.com/?p=5263  … दफ्तरों में फाइल्स से उलझने वाले कार्मिकों का खेलकूद- फिटनेस के लिए खेल से जुडऩे का आह्वान … जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=5260  … वोटों की गणित में भारी रहा नोटा का सोटा- प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा अधिकतर प्रत्याशी नोटा से भी नीचे… जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=5256 … प्रारंभ रहा प्रचंड, जिसे अंतिम क्षण तक भी थाम नहीं पाए प्रतिद्वंद्वी- सिरोही में पहले राउण्ड से ही बढ़त लेते गए भाजपा प्रत्याशी-भोपाजी को मिले करीब सवा लाख वोट…  जानिए विस्तृत समाचार…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button