
- महिलाओं को हर कदम आगे बढऩे का आह्वान
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कई कार्यक्रम
सिरोही. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को कई कार्यक्रम हुए। महिलाओं को हर कदम आगे बढऩे का आह्वान किया गया। वहीं, रैली में महिला सम्मान के लिए जागरूकता जगाने के नारे लगाए गए।
सिरोही में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की तरफ से जिला मुख्यालय पर रैली निकाली गई। अहिंसा सर्किल पर रैली को कलक्टर डॉ. भंवरलाल ने रवानगी दी। सीओ स्काउट नरेंद्र खोरवाल ने बताया कि रैली में शामिल महिलाओं ने जागरूकता के सम्बंध में नारे लगाए। नारी है तो परिवार है सुंदर जीवन का आधार है, महिलाओं का करो मान इससे बढ़ेगा देश का सम्मान जैसे नारे लगाते हुए रैली अहिंसा सर्किल, सदर बाजार, सरजावाव दरवाजा, जेल रोड होते हुए स्काउट-गाइड मुख्यालय पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावंत, तहसीलदार नीरज कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अपने ज्ञान से स्थितियों में बदलाव लाएं
राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य डॉ.अनुपमा साहा ने कहा कि महिला दिवस का आयोजन तभी सार्थक हो पाएगा जब छात्राएं अपने ज्ञान से विचारों से और कर्म से सामाजिक स्थितियों को बदलने का प्रयास करेंगीं। आह्वान किया कि वे कर्म एवं दृढ़ संकल्प से अपने व्यक्तित्व का निर्माण करने वाली महिलाओं से प्रेरित होकर जीवन को निर्मित करें। छात्राओं ने महिलाओं से जुड़े हुए विषयों पर कविताएं प्रस्तुत की। कविता चौधरी, डॉली ओझा, भव्या बाफना, मन्नु रेबारी, सपना माली, इन्दरा सुथार, अंजना राजपुरोहित, अंजली कंसारा, दिव्यांशी प्रजापत, प्रियंका खत्री ने प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. रीना श्रीवास्तव, ओमदत्त परेवा, खेमराज चौधरी, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शारदा भण्डारी, डॉ. संध्या दुबे, डॉ. हेमलता मेहता, डॉ. शची सिंह, श्रीमती रेणुका उपस्थित रहे।

नारी सरल, सजग व समर्थ बनें
शहर में हेल्पिंग हैंड सोसाइटी की ओर से दिवस मनाया गया। भाटकड़ा में कालकाजी रोड पर संस्था की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तायरा शेख के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठित रहते हुए कार्य करना चाहिए। यह संस्था महिला शक्ति संगठन महिला आत्मनिर्भरता पर कार्य कर रही है। महिलाओं को सजग, सचेत, सरल और समर्थ रहना चाहिए। अपने विचार एवं प्रयास से देश व समाज को संवारना चाहिए। कार्यक्रम में आबिदा बानो, जुबैदा बानो, सीमादेवी, इंदिरा देवी, नीलोफर, अफरोजा, मणिदेवी, रूकमणि देवासी, रकमा मेघवाल, कमला भील, मनीषा वाल्मीकि, फातिमा बानो, कल्पना जैन, संगीता कुंवर, दाड़मी देवी, पंकुदेवी सहित कई महिलाएं मौजूद रही।#Sirohi. programme on International Women’s Day, the honor of the country will increase with the respect of women