
- तोरणद्वारों के बीच से गुजरा संचलन, पुष्पवृष्टि से स्वागत
- राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन के लिए थम सा गया शहर
सिरोही. राष्ट्र सेविका समिति जालोर (JALORE) विभाग का पथ संचलन शुक्रवार को सिरोही (SIROHI) जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया। शहर में रामझरोखा मंदिर प्रांगण से निकला संचलन निहारने के लिए शहर मानों थम सा गया। मार्ग में विभिन्न संस्थाओं की ओर से संचलन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जगह-जगह तोरणद्वार सजाए गए तथा पुष्पवर्षा की गई।

सिरोही में समिति का पहला पथ संचलन
राष्ट्र सेविका समिति की वर्ग कार्यवाह अलका गुप्ता ने बताया कि गणवेशधारी स्वयंसेविकाओं ने नगर के बीच कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन कर अनुशासन का परिचय दिया। नारी शक्ति में जागृति उत्पन्न करने एवं एकजुट करते हुए राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगाने के उद्द्देश्य से राष्ट्र सेविका समिति स्थापित की गई है। सिरोही में समिति का पहला पथ संचलन है। मार्ग में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा बनाए गए तोरण द्वारों पर स्वयंसेविकाओं के पथ संचलन का नगर के मुख्य मार्गों पर जगह जगह स्वागत हुआ

भगवा ध्वज फहराकर की प्रार्थना
रामझरोखा मंदिर प्रांगण में स्वयंसेविकाओं का एकत्रीकरण हुआ, जहां भगवा ध्वज फहराने के साथ प्रार्थना की गई। पथ संचलन में ध्वज वाहिनी एवं गणवेशधारी महिलाएं, युवतियां व बालिकाओं का समावेश रहा। संचलन रामझरोखा से, आयुर्वेदिक अस्पताल से होते हुए कुम्हारवाड़ा, भागीरथ महादेव मंदिर, सदर बाजार, खारी बावड़ी गणेश मंदिर, स्वामीनारायण मंदिर सुनारवाड़ा, बग्गीखाना, सर केएम स्कूल होते हुए अहिंसा सर्किल पहुंचा।

किरण, उदय व श्रीराम की रचनाओं का प्रदर्शन
पथ संचलन में स्वयंसेविकाओं का उल्लास बना रहा। घोष दल आकर्षक रहा। घोष दल ने मार्ग में विभिन्न जगह किरण, उदय, श्रीराम समेत विभिन्न रचनाओं का प्रदर्शन किया, जिसे लोग एकटक निहारते नजर आए। संचलन में भारत माता की झांकी भी सजी रही। स्वयंसेविकाओं ने भगवा ध्वज को हाथों में थामे रखा। राष्ट्र सेविका समिति की जालोर विभाग कार्यवाहिका श्रीमती बीना शर्मा, जिला कार्यवाहिका चित्रलेखा जोशी, वर्गाधिकारी प्रतिभा आर्य, मुख्य शिक्षिका नेहा सोनी, विभाग विस्तारिका वणिका सहित कई सेविकाएं उपस्थित रहीं।
https://rajasthandeep.com/?p=5263 … दफ्तरों में फाइल्स से उलझने वाले कार्मिकों का खेलकूद- फिटनेस के लिए खेल से जुडऩे का आह्वान … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5260 … वोटों की गणित में भारी रहा नोटा का सोटा- प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा अधिकतर प्रत्याशी नोटा से भी नीचे… जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5256 … प्रारंभ रहा प्रचंड, जिसे अंतिम क्षण तक भी थाम नहीं पाए प्रतिद्वंद्वी- सिरोही में पहले राउण्ड से ही बढ़त लेते गए भाजपा प्रत्याशी-भोपाजी को मिले करीब सवा लाख वोट… जानिए विस्तृत समाचार…