सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

रेलवे अंडरब्रिज से गुजर रही महिला पर गिरा टीन शेड का पाइप

  • ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया बेपरवाही का आरोप

सिरोही/आबूरोड. भूजेला में रेलवे अंडरब्रिज से गुजर रही महिला पर टीन शेड का पाइप गिर गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला भूजेला में किराना दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान ऊपर से टीन शेड का पाइप गिर गया तथा अंडरब्रिज से गुजरते समय महिला उसकी चपेट में आ गई। उधर, ग्रामीणों ने इस हादसे के बाद ठेकेदार पर बेपरवाही से कार्य करने का आरोप लगाया है। हादसे में भूजेला निवासी ललिता कालबेलिया घायल होने की जानकारी मिली है।#Sirohi/Abu Road. Teen shed pipe fell on woman passing through railway underbridge in Bhujela

https://rajasthandeep.com/?p=4680 … भारत ही नहीं वरन् विश्व के नायक थे स्वामी विवेकानंद-विधायक ने कहा सौभाग्य है कि हमें सनातन संस्कृति से ओतप्रोत भारत भूमि में जन्म मिला … जानिए विस्तृत समाचार…

इस तरह चल रहा टीन शेड वर्क
जानकारी के अनुसार रोहिड़ा थाना क्षेत्र में भूजेला के समीप अंडरब्रिज 118 पर टीन शेड लगाया जा रहा है। इसके लिए ठेकेदार ने अंडरब्रिज के दोनो ओर पाइप लगाए हैं। इस कार्य को लेकर कुछ पाइप वेल्ड किए गए हैं तथा कुछ पाइप यूं ही रख दिए हैं। इनमें से ही एक पाइप महिला पर गिर गया।

https://rajasthandeep.com/?p=4675 … वन्य जीवों का जीवन लील रही वाहनों की तेज रफ्तार- पैंथर की मौत के बाद अब काला हिरण आया चपेट में … जानिए विस्तृत समाचार…

आगे से आगे रैफर किया
हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर रोहिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला को आबूरोड ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया गया। उपचार के लिए महिला को सिरोही से पाली और वहां से गुजरात ले जाना बताया जा रहा है।

https://rajasthandeep.com/?p=4672… पहले का बदहाल पार्क अब प्रतिमा के साथ बनेगा प्रेरणास्रोत- सिरोही में दिखेंगे स्वामी विवेकानंद… जानिए विस्तृत समाचार… 

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि बेपरवाही से कार्य चल रहा है, जिससे अंडरब्रिज में हादसा हुआ। ब्रिज में सड़क टूटी होने से दुपहिया वाहन चालक भी आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं।

https://rajasthandeep.com/?p=4649 … मार्च एंडिंग के बहाने खोला अवैध नाका, परिवहन विभाग की ‘एंट्री’ वसूली- राज्य सीमा पर वाहनों से वसूली के लिए लगाए बेरिकेडिंग… जानिए विस्तृत समाचार… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button