सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा करोड़ों का काला कारोबार

  • बगैर बिल गुजरात से राजस्थान लाकर बेच रहे सोना-चांदी
  • अर्से से फल-फूल रहे इस कारोबार पर नहीं लग पा रहा अंकुश

सिरोही. बगैर बिल का सोना-चांदी गुजरात से राजस्थान आ रहा है। करोड़ों रुपए का यह काला कारोबार पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है। जेवरात का यह कारोबार लम्बे समय से फल-फूल रहा है, लेकिन इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहे। कभी-कभार की कार्रवाई में कोई पकड़ा भी जाता है तो सेठ के यहां से बिल लाकर माल छुड़वा लेते हैं। जेवरात के होलसेलर के नाम से माल बेचने आते कुरियर इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुरियर अहमदाबाद समेत गुजरात के राजकोट व अन्य जिलों से जेवरात लाकर यहां बेचे जा रहे हैं।

इस तरह चल रहा यह कारोबार
अधिकतर कुरियर सिरोही जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो यहां की भौगोलिक स्थिति से भी वाकिफ है। ऐसे में पुलिस पकड़ में आने से पहले ही निकल जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि पुलिस की धरपकड़ होने पर अक्सर मौके पर ही डील फाइनल करते हैं। मामला नहीं बैठता है तो बाद में मालिक के जरिए बिल प्रस्तुत कर माल छुड़वा लेते हैं।

करोड़ों के जेवरात है तो बिल साथ क्यों नहीं
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद कुरियर अक्सर गुजरात से बिल लाकर माल छुड़वाते हैं। पुलिस भी इस तरह के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार तो करती है, लेकिन माल को संदेह के तौर ही पर जब्त रखती है। बिल आने के बाद छोडऩे को विवश होते हैं। यह कोई नहीं पूछ पा रहा कि जब करोड़ों का सोना-चांदी इधर-उधर किया जा रहा है तो उसका बिल साथ में क्यों नहीं है। सही भी है बगैर बिल जितना माल बिक गया वह अपना और पकड़ा गया तो बिल प्रस्तुत कर छुड़वा लेंगे।

चार करोड़ के जेवरात ले जाते तीन पकड़े
आबूरोड रीको थाना पुलिस ने मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक निजी यात्री बस से तीन जनों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपए मूल्य के जेवरात जब्त किए। थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत ने बताया कि पूना से जोधपुर जा रही बस में बैठे तीन जनों से बैग जब्त किए गए हैं, जिनमें सोने-चांदी के करीब चार करोड़ रुपए मूल्य के जेवरात थे। मामले में सिरोही जिले के बरलूट निवासी रमेश पुत्र छोगालाल प्रजापत, वेरा विलपुर निवासी गजेंद्रसिंह पुत्र गोपालसिंह व गोल हाल अहमदाबाद निवासी चंदूलाल पुत्र जैसाराम सैन को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button