राजस्थानpalirajasthanपाली

ढाबे पर खाने के साथ परोसी जा रही लड़कियां

  • हाईवे पर अनैतिक गतिविधियों का कारोबार
  • ढाबों पर अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

पाली. हाईवे पर चल रही अनैतिक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही है। ढाबे पर मादक पदार्थ परोसना तो आम बात है, लेकिन देह व्यापार भी चलाया जा रहा है। पुलिस ने इस तरह के मामले का भंडाफोड़ किया है। इन ढाबों पर आने वाले वाहन चालकों को कॉलगल्र्स मुहैया करवाई जाती थी। कार्रवाई में कुल नौ लड़कियों को पकड़ा गया है। वहीं, पुलिस ने छह युवकों को भी गिरफ्तार किया है।#pali- Illegal prostitution running at Dhabas busted

https://rajasthandeep.com/?p=4005 आड़े नहीं आ रही दिव्यांगता, दुनिया जहां में फैला रहे जागरूकता – सांसद को भी कहना पड़ा इनके जज्बे को सलाम है… जानिए विस्तृत समाचार… 

छह युवक व नौ लड़कियां गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार इस मामले में महालक्ष्मीनगर (पाली) निवासी नंदू उर्फ आनंद पुत्र ताराचंद माली, विकास पुत्र ताराचंद माली, सौप कंजर बस्ती (टोंक) निवासी हरीश पुत्र प्रकाश कंजर, राजू पुत्र सुखपाल कंजर, उदठ (चोखु-जोधपुर) निवासी छैलूसिंह पुत्र किशनसिंह राजपूत, जूनी एंदला (गुड़ा एंदला-पाली) निवासी रूपाराम पुत्र मनाराम सिरवी समेत नौ लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

https://rajasthandeep.com/?p=4001 … पटवारी ने ली पच्चीस लाख 21 हजार की रिश्वत- ट्रेप करना था पर इतने रुपए नहीं थे, तब नोट जुटाने के लिए यह करना पड़ा, बेशकीमती जमीन की तरमीम के लिए बड़ी घूस… जानिए विस्तृत समाचार…

वाहन चालकों को सप्लाई करते थे लड़कियां
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ढाबा संचालक जयपुर समेत आसपास के इलाकों से लड़कियों को लाते थे। इसके बाद ढाबे पर आने वाले लोगों को डिमांड के अनुसार लड़कियां सप्लाई की जाती थी।

https://rajasthandeep.com/?p=3986m … फर्जी बिल की आड़ में अहमदाबाद से आ रहे जेवरात- डेढ़ करोड़ का माल जब्त, सिरोही व पाली के आरोपी गिरफ्तार … जानिए विस्तृत समाचार… 

चार ढाबों पर दबिश देकर पकड़ा
पुलिस के अनुसार गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में तोगावास के पास पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने महादेव ढाबा, मातेश्वरी ढाबा व जयदीप ढाबा समेत चाल जगह कार्रवाई की। यहां से 9 कॉल गल्र्स और 6 ग्राहकों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि लड़कियां चार दिन पहले ही यहां आई थी।

https://rajasthandeep.com/?p=3953 … हाईवे पर आधी रात तक बिक रही शराब- आबकारी अधिकारियों की शह कहे या नजरंदाजी, लेकिन स्थिति जो है वह आपके सामने है। क्योंकि तस्वीर कभी झूठ नहीं बोलती… जानिए विस्तृत समाचार… 

ढाबे के पीछे कमरों में कारोबार
बताया जा रहा है कि ढाबों के पीछे बने कमरों में यह अवैध कारोबार चलाया जाता है। ग्राहक आने पर ढाबा संचालक मोलभाव तय करते हैं। इसके बाद ढाबे के पीछे बने कमरों में भेजा जाता था। इन कमरों में अवैध रूप से देह व्यापार चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button