सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

सरस डेयरी के चिलिंग प्लांट व फल-सब्जी मंडी का अवलोकन

  • जिला कलक्टर ने किया शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण

सिरोही. जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को शहर समेत आसपास के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने सरस डेयरी के चिलिंग प्लांट, गोयली में गौण मंडी फल सब्जी मंडी यार्ड, एसटी प्लांट, निडोरा तालाब, टाउन हॉल, सरजावाव गेट, अनुसूचित जनजाति छात्रावास एवं सडक़ दुरुस्तीकरण समेत कार्यों का निरीक्षण किया।

सरस डेयरी के चिलिंग प्लांट में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने, राज्य सरकार की बजट घोषणा के सम्बन्ध में जमीन संबंधित कार्य की त्वरित क्रियान्विति के निर्देश दिए। प्रयोगशाला की जांचें, स्टोरेज व्यवस्था, विभिन्न संयंत्र, दूध लाने व ले जाने की प्रक्रिया आदि का अवलोकन किया। गोयली में गौण मंडी फल सब्जी यार्ड का अवलोकन किया। यहां चिह्नित दुकानों फुटकर दुकानों, थोक दुकानों एवं प्राप्त आपत्तियों के संबंध में जानकारी ली। निडोरा तालाब में अमृत 2 के कार्य एवं टाउन हॉल निर्माण, राजकीय अम्बेडक़र अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

शहर के सौंदर्यन को लेकर दिए निर्देश
जिला कलक्टर ने शहर में सौंदर्यन पर चर्चा करते हुए ड्रेनेज सिस्टम में सुधार करने, विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाने, हवाई पट्टी के बाहर सडक़ किनारे पौधरोपण की बात कही। गोयली चौराहा, अनादरा चौराहा, तीन बत्ती चौराहा एवं भाटकड़ा चौराहा का विकास प्लान बनाने के निर्देश दिए। भाटकड़ा से अनादरा चौराहे तक पैचवर्क गुणवतापूर्ण करवाने एवं सरजावाव से झालरा बावड़ी तक सडक़ कार्य त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जल वितरण पर दिए दिशा-निर्देश
जिला कलक्टर ने एसटीपी प्लांट के निरीक्षण के दौरान पानी वितरण के संबंध में कार्यवाही किए जाने व लम्बित कनेक्शन के संबंध में कार्य करने, पानी की गुणवत्ता आदि पर चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, आयुक्त जोधाराम बिश्नोई समेत सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button