crime newsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

आदिवासी चरवाहों पर हमला, बकरियां लूट ले गए

तीर बरसाने से चार चरवाहे घायल

आबूरोड (सिरोही). आदिवासी इलाके में तीर-कमान से लैस बदमाश चरवाहों पर हमला कर बकरियां लूट ले गए। हमले में चार-पांच चरवाहे घायल हो गए। वहीं, आवाज सुनकर आसपास के अन्य चरवाहों के आने से बदमाश तीन बरसाते हुए भाग गए। आरोपी अपने साथ कुछ बरियां ले जाने में कामयाब रहे।
जानकारी के अनुसार रोहिड़ा क्षेत्र में पाबा गांव से सटे माता काछली जंगल में कुछ चरवाहे बरियां चरा रहे थे। माता शीतला घाटी में दोपहर चार चरवाहों पर एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। वे लोग बकरियों के रेवड़ को चुरा ले जा रहे थे। चरवाहों की नजर पड़ी तो ललकारा। इस पर बदमाशों ने तीर बरसाते हुए हमला कर दिया। चरवाहे पेड़ों की ओट में रहे और चिल्लाते हुए जोर-जोर से आवाजें लगाई। इस पर आसपास बकरियां चरा रहे अन्य चरवाहे आने लगे। ऐसे में बदमाश सात बकरियों को लेकर भागने में कामयाब हो गए। बदमाशों के हमले में रतोरा फली पाबा के हंसाराम गरासिया, मनाराम, ताराराम, अरजाराम आदि घायल हो गए। उधर, आदिवासी चरवाहों ने पुलिस को भी सूचना दी। घायलों का रोहिड़ा में उपचार करवाया गया।#Tribal shepherds attacked, goats robbed#aburoad_rohida

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button