सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

जीपीएस ट्रेकिंग के साथ हवाला कारोबार, करोड़ों का माल जब्त

  • जोधपुर से सोना-चांदी लेकर अहमदाबाद जा रहा था हवाला कुरियर

सिरोही. आबूरोड में एक व्यक्ति से भारी मात्रा में सोना-चांदी व नकदी बरामद किए गए हैं। इनका मूल्य एक करोड़ से अधिक आंका गया है। सोना-चांदी व नकदी हवाला कारोबारी के बताए जा रहे हैं, जो कुरियर के साथ जोधपुर से अहमदाबाद भेजे गए थे। खास तो यह रहा कि कुरियर को ट्रेक करने के लिए जीपीएस भी साथ था।

भारी मात्रा में सोना-चांदी व नकदी बरामद
पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मावल चौकी के समीप एक निजी बस से यात्रा कर रहे व्यक्ति से भारी मात्रा में सोना-चांदी व नकदी बरामद किए गए। उसके पास से दो जीपीएस भी मिले। माल का कोई बिल नहीं मिलने से गोल (जावाल-बरलूट) निवासी बस यात्री चंदूलाल जैसाराम सैन को गिरफ्तार कर लिया गया।

आधा किलो से सोना, सवा किलो चांदी
पुलिस के अनुसार त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस अब हवाला कारोबारियों पर भी नजर रख रही है। इसके मद्देनजर यह कार्रवई की गई है। बस यात्री चंदूलाल सैन के पास से 513 ग्राम सोना, एक किलो 390 ग्राम चांदी, दो लाख रुपए से ज्यादा नकदी व दो जीपीएस बरामद किए गए हैं। वह इस माल को जोधपुर से अहमदाबाद ले जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button