सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

आईपीएल पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार, मिला लाखों का हिसाब

  • आबूरोड की भगवती होटल के कमरे में कार्रवाई

सिरोही. आबूरोड के समीप किंवरली स्थित होटल के कमरे में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे तीन जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार किंवरली स्थित भगवती रिसोर्ट के एक कमरे में ऑनलाइन जुआ सट्टा लगाने की सूचना पर छापा मारा गया। यहां तीन जने आईपीएल मैच में सट्टा लगाते मिले। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आबूरोड में सदर बाजार निवासी मनोज लवानी पुत्र वासुदेव लवानी सिंधी, मानपुर आबूरोड निवासी अनिलकुमार पुत्र रविन्द्रकुमार सिंधी व रामजी मंदिर के पास आबूरोड निवासी राजेश्वरसिंह पुत्र लालसिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक आईपेड, पांच मोबाइल, जुआ-सट्टा की हिसाब लिखी पर्चियां बरामद की गई। पर्चियों पर अनुमानित रूप से 20-25 लाख रुपए का हिसाब पाया गया।

संयुक्त टीम ने दी दबिश
होटल में मैच पर ऑनलाइन सट्टे की सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल पर दबिश दी। कार्रवाई में पुलिस की जिला स्पेशल टीम, साईबर सैल व सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button