
- लोकसभा प्रतिनिधि मंडल के साथ दौरा, तीन दिवसीय प्रवास
सिरोही. जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर भूटान के लिए रवाना हुए। वे लोकसभा प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायणसिंह कर रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पहले दिन भूटान के पारो शहर में राष्ट्रीय परिषद का भ्रमण कर विदेशी मामले एवं बाह्य व्यापार की बैठक करेंगे। भारत-भूटान मैत्री समूह की बैठक, राष्ट्रीय व्यापार आदि पर बैठकों में भाग लेंगे। दूसरे दिन भूटान के प्रधानमंत्री एवं भूटान नरेश के साथ मुलाकात कर शाही भोज में शामिल होंगे। इसके बाद चौथी संसद के पांचवे सत्र के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। तीसरे दिन भूटान दूतावास की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे एवं विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।भूटान संसद में भूटान भारत ससंदीय मैत्री समूह के साथ संवाद करेगे। प्रतिनिधि मंडल में बिप्लबकुमार देब, दोरजी त्शेरिंग लेप्चा, उत्पलकुमार सिंह भी शामिल हैं।



