politicsrajasthansirohiजालोरराजनीतिराजस्थानसिरोही

जन आकांक्षा एकत्रीकरण के लिए जाएंगे जनता के बीच

  • सुझाव आपका और संकल्प हमारा अभियान का आगाज
  • भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने दी रवानगी

सिरोही. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की ओर से विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। सुझाव आपका, संकल्प हमारा अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उल्लास नजर आया। इसके तहत आमजन के सुझाव एकत्र किए जाएंगे। सिरोही जिला मुख्यालय पर भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी के आतिथ्य में अभियान का आगाज किया गया।

https://shorturl.at/pwGYZ … जालोर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत- ग्रामीणों ने कहा सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है चौधरी- भाजपा प्रत्याशी ने साधु-संतों से लिया आशीर्वाद … जानिए विस्तृत समाचार…

जिला मीडिया रोहित खत्री ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय से एलईडी के साथ सुसज्जित वीडियो वाहन हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए, जो सिरोही जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। संकल्प पत्र महाअभियान आगामी नौ दिन तक चलेगा।

https://rb.gy/3h62ue … सार्थक करेंगे नारा: अबकी बार 400 पार – गांवों में गर्मजोशी से कर रहे भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी का स्वागत-सत्कार- वक्ताओं ने कहा मिलनसार और किसान हितैषी हैं हमारे प्रत्याशी …जानिए विस्तृत समाचार…

सीधे पीएम मोदी तक पहुंचेगी जन आकांक्षाएं
कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन की आकांक्षाओं को सीधे प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचना हैं, ताकि यह संकल्प पत्र आने वाली केंद्रीय सरकार के विकास का आधार बने। साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया।

https://shorturl.at/mpuAO …  गांव इकाई से जिलाध्यक्ष और अब दिल्ली के सफर का टिकट- निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिल रहा मान-सम्मान- यह भाजपा ही है, जो कार्यकर्ता को अर्श से फर्श तक पहुंचाती है … जानिए विस्तृत समाचार…

मिस्ड कॉल से भी दे सकेंगे सुझाव
कार्यक्रम प्रभारी लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि इसमें जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा। अभियान के तहत जनता के सुझावों, विचारों और आकांक्षाओं को जानने का पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही मोबाइल के मिस्ड कॉल नंबर 909090 2024 और नमो ऐप के जरिए भी लोग अपने सुझाव दे सकेंगे।

https://tinyurl.com/y9eyvzjx … पुलिस नहीं चला रही डंडे इसलिए नदी-नालों में चल रहे अड्डे- सख्ती नहीं होने से आबूरोड में अर्से से चल रहा जुआ-सट्टा …जानिए विस्तृत समाचार…

देशभर में एकत्र कर रहे जन सुझाव
इस दौरान विस्तारक दिलीप दवे ने कहा कि भाजपा हमेशा से जनजुड़ाव, जनसंवाद और जनता से सतत संपर्क पर विश्वास रखती है। इसलिए जनता से संवाद आगे बढ़ाने और जनता के सुझाव एकत्रित करने के लिए भाजपा की ओर से देशभर में करीब छह हजार सुझाव पेटी के माध्यम से सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं।

https://rajasthandeep.com/?p=5825 …  दांतों का इलाज कराने गई महिला से इंजेक्शन लगाकर की अश्लील हरकतें, सालभर से बलात्कार एवं शोषण करता रहा डॉक्टर … जानिए विस्तृत समाचार…

इस तरह चलेगा अभियान
एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से देशभर के 500 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार अभियान शुरू किया है। इसमें नुक्कड़ कार्यक्रम आयोजित कर जनता से संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे तथा सुझाव एकत्र करेंगे। इससे घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। आगामी 9, 10 व 11 मार्च को पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र, 12, 13 व 14 मार्च को रेवदर विधानसभा क्षेत्र तथा ,ए 16 व 17 मार्च को सिरोही विधानसभा क्षेत्र में अभियान का वाहन जाएगा।

https://rajasthandeep.com/?p=5795 … जिला अस्पताल के हाल देख सन्न रह गई राज्यस्तरीय टीम -समय पर नहीं आ रहे कार्मिक, आधे से ज्यादा गैर हाजिर, कैसे मिलता होगा मरीजों को उपचार… जानिए विस्तृत समाचार…

कार्यक्रम में भारी तादाद में मौजूद रहे कार्यकर्ता
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली, दीपेंद्रसिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमराराम प्रजापत, नारायण देवासी, जब्बरसिंह चौहान, बाबूसिंह मांकरोड़ा, चिराग रावल, गीता पुरोहित, हेमलता पुरोहित, मणिदेवी माली, दमयंती डाबी, प्रवीण राठौड़, हरिकिशन रावल, श्रवण राजपुरोहित, हार्दिक देवासी, गोविंद सैनी, हितेंद्र ओझा, रणछोड़ कुम्हार, भंवर माली, मदनलाल सैन, दिनेश वैष्णव, रामेश्वर कंसारा, चंदनसिंह देवड़ा, हीरेन्द्रपालसिंह, कैलाश मेघवाल, जब्बरसिंह सोलंकी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://rajasthandeep.com/?p=5770 … पॉक्सो के आरोपी को थप्पड़ जड़ भेज दिया, परिवादी पर समझौते का दबाव बनाया- न्यायालय ने लिया प्रसंज्ञान, पिण्डवाड़ा थानाधिकारी पर कार्रवाई के आदेश … जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5758 …करीब 40 लाख से निर्मित एक किमी सडक़ 8 माह में दे गई दगा- किनारे की सडक़ दब गई, दिख रही दरारें- साफ नजर आ रही लीपापोती … जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5755 …  पुलिस ने झूठा मामला बताकर लगाई एफआर, अब दर्ज की एफआईआर – बीस से ज्यादा महिलाओं के साथ गैंगरेप के आरोप का मामला-सालभर पहले आए परिवाद को जांच के बाद कर दिया था बंद … जानिए विस्तृत समाचार…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button