
- हर कार्यकर्ता अपने आप को लुम्बाराम चौधरी मान कर कार्य करें
सिरोही. भाजपा के जिलास्तरीय होली स्नेह मिलन समारोह में लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथस्तर के कार्यकर्ता पर विश्वास पर जताते हुए सांसद का टिकट दिया है। यह कार्यकर्ता का सम्मान है और हमें इस जिम्मेदारी को पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने को लुम्बाराम चौधरी मानकर कार्य करें तो जीत निश्चित है। पार्टी निचले स्तर के कार्यकर्ता को इतना सम्मान दे रही है तो हमारी भी दायित्व है कि जालोर सिरोही लोकसभा सीट पर भारी मतों से जीत हासिल की जाए। हर एक भाजपा कार्यकर्ता को अब कड़ी मेहनत करते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने एवं जीत को लेकर कार्य करने की आवश्यकता जताई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार की संकल्प से सिद्धि के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी तन्मयता से जुटना है।
लक्ष्य संधान के लिए एकजुटता दिखानी है
लोकसभा क्षेत्र संयोजक नारायण सिंह देवल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 10 सालों में राष्ट्रहित और जनहित में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। उसके लिए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को संधान करने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना है। हमारा लक्ष्य केवल पार्टी का निशान है और उसे ही प्रत्याशी मानते हुए काम करना होगा। हर कार्यकर्ताओं को गांव गांव तक पहुंचना है और मोदी के करवाए गए कार्य लोगों तक पहुंचाने हैं।
उल्लास से खेली पुष्प होली
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास के साथ पुष्प होली खेली और सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक जगसीराम कोली, तारा भंडारी, महंत तीर्थगिरी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, वीरेन्द्रसिंह चौहान, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़, भंवरसिंह चौहान ने विचार व्यक्त किए।
नामांकन रैली में ज्यादा संख्या लाने का आह्वान
सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अब एक ही लक्ष्य रखना है। चुनाव में लगते हुए हर बूथ तक पहुंचना है। जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी 3 अप्रेल को जालोर में नामांकन भरेंगे। नामांकन सभा में आधिकारिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। सम्मेलन में मंच संचालन जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित ने किया।
https://shorturl.at/bmnAO … जोधपुर में नशीली दवा के तीन बड़े ठिकानों पर छापा, 6.50 लाख टेबलेट्स जब्त- नशा सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा … जानिए विस्तृत समाचार…
https://shorturl.at/cfR04 … तबीयत नासाज थी या कुछ और पर असहज से नजर आए वैभव- कमरा नम्बर आठ में गए तीन बार, खड़े-खड़े ही गुजारा ज्यादातर समय … जानिए विस्तृत समाचार…