
- गांवों में गर्मजोशी से कर रहे भाजपा प्रत्याशी का स्वागत-सत्कार
सिरोही. मंडवाड़ा (ऊड़) के समीप करणेश्वर महादेव मंदिर में घांची समाज की ओर से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी का स्वागत किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी चौधरी मिलनसार व किसानों के हितैषी है। साथ ही अबकी बार 400 पार का नारा सार्थक किए जाने का आह्वान किया।#jalore parliamentary constituency BJP candidate Lumbaram Chaudhary
भाजपा प्रत्याशी का बहुमान किया
कार्यक्रम में घांची समाज की ओर से प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर बहुमान किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि समाज की ओर से कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के अन्य पदाधिकारियों का भी स्वागत-सत्कार किया गया।#Panchayati Raj Minister of State Otram Dewasi
मिलनसार और किसान हितैषी हैं हमारे प्रत्याशी
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने लुम्बाराम चौधरी को टिकट दिया है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। चौधरी हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष करते रहे हैं। मिलनसार और किसानों के हितैषी हैं। अब यह हमारा फर्ज है कि हमें सिरोही क्षेत्र से ही करीब दो लाख मतों से लीड हासिल करनी है और इसके लिए आज से ही मेहनत शुरू कर देनी है।
शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन का जताया आभार
इस दौरान लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन का आभार जताया। साथ ही कहा कि भाजपा ने आप सभी पर भरोसा रखते हुए मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की तर्ज पर हमें आगे बढऩा है। देशहित में फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनानी है। हमें 400 पार का नारा सार्थक करना है।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
इस दौरान प्रधान हसमुखकुमार, उपप्रधान नारायणसिंह देलदर, जिला उपाध्यक्ष छगनलाल घांची, जिलामंत्री परमवीर सिंह, सविता कंवर, जावाल मंडल अध्यक्ष हेमंत नागर, बरलूट मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित, शंकरलाल प्रजापत, पवन राठौड़, श्रवणकुमार राजपुरोहित, विजय गोठवाल, प्रकाश पटेल, कपूराराम पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे।
https://rajasthandeep.com/?p=5806 … ग्राम विकास अधिकारी तबादला सूची में गड़बड़ी का अंदेशा- आखिर क्या इमरजेंसी रही कि अवकाश के दिन बनी सूची और पांच दिन तक गोपनीय रखा … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5800 … यह कैसा प्रबंधन: इलाज में देरी से मरीज ने जान गंवाई, फिर भी लेट लतीफी- महज एक दिन पहले हुई घटना के बाद भी नहीं ले रहे सबक … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5747 … इस दिशा में फिजिबिलिटी तो सिरोही-जालोर का हो कायाकल्प – भरपूर पानी के बावजूद सिरोही आखिर प्यासा क्यों रहे, मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता लुम्बाराम चौधरी ने बताई प्लानिंग… जानिए विस्तृत समाचार…